Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा “नए डायनेमिक्स: नए अवसर” विषय पर वेबिनार का आयोजन



भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा बुधवार दिनांक 22-07-2020 को दोपहर 02:30 बजे से गोरखपुर में “नए डायनेमिक्स: नए अवसर” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्याम अग्रवाल, सदस्य, अपीलेट अथॉरिटी एवं भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान थे ।  

गोरखपुर चैप्टर की अध्यक्ष सीएस रागिनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री श्याम अग्रवाल का स्वागत किया एवं आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । सीएस रागिनी गुप्ता ने बताया की गोरखपुर चैप्टर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी करता रहेगा जिससे संस्थान के विद्यार्थियों का निरंतर विकास होता रहे |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्याम अग्रवाल ने गोरखपुर चैप्टर द्वारा अपने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किये जाने वाले विभिन्न प्रयासों की सराहना की एवं कंपनी सचिव के विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के पैनलिस्ट सीएस अनुराधा गुप्ता, सीएस शीतल शर्मा, सीएस गेसू नथानी ने कंपनी सचिव के लिए विभिन्न अवसरों पर विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने मर्जर, अमलगमेसंस, एमएसएमइ, जीएसटी एवं अन्य विषयों से जुड़े क्षेत्रों में कंपनी सचिव प्रोफेशनल्स के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी एवं इस प्रोफेशन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए गोरखपुर चैप्टर की उपाध्यक्ष सीएस समरीन ज़मान ने कार्यक्रम के पैनलिस्ट सीएस अनुराधा गुप्ता, सीएस शीतल शर्मा, सीएस गेसू नथानी को धन्यवाद ज्ञापित किया । 

इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया |

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।