Skip to main content

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर को ले डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर को ले डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश


प्रतिदिन किये जा रहे हैं 300 एंटीजेन टेस्ट

200 बेड का होगा डेडिकेटेड कोरोना वार्ड
जिला में 350 ऑक्सिजन सिलिंडर है उपलब्ध

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा. 28 जुलाई. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कोरोना संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समन्वयक एवं डीएमसीएच के अधीक्षक से जिले में कोरोना संक्रमण संबंधी आइसोलेशन बेड, कोरोना डेडिकेटेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर आदि की संख्या एवं स्थिति की जानकारी ली। कोरोना के उपचाराधीन मरीज़ों के इलाज के लिए डीएमसीएच में 100 बेड का आइसोलेशन डेडिकेटेड कोरोना वार्ड तथा बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल अस्पताल में 50-50 बेड वाला कोरोना वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया।

अस्पतालों में 350 ऑक्सीजन सिलेंडर कराया उपलब्ध
बैठक में सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि जिले में 350 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वितरित किया जा रहा है। ताकि गम्भीर मरीज़ों का इलाज में दिक्कत नही हो। इस सम्बंध में जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त वांछित ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए निविदा निकालकर क्रय करने का निर्देश दिया गया।

मरीज़ों के लिए पर्याप्त बेड
जिला स्वास्थ्य समन्वयक द्वारा बताया गया कि 250 बेड का क्रय किया गया है साथ ही बताया बेनीपुर में 200 बेड, जाले में 60 बेड तथा बहादुरपुर में 30 बेड के साथ जिले में कोरोना संक्रमित के इलाज के लिए बेड उपलब्ध हैं।

अस्पतालों को दिए गए जांच किट
रैपिड एंटीजन टेस्ट के संबंध जिला स्वास्थ्य समन्वयक ने बताया गया कि प्रत्येक दिन 300 से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्ट किट्स सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 01 अनुमंडलीय अस्पताल तथा डीएमसीएच में उपलब्ध करा दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बेनीपुर में कोरोना स्पेशल वार्ड का निर्माण कल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया तथा स्पेशल वार्ड की जाँच जिलाधिकारी द्वारा अगले दिन की जाएगी। जिलाधिकारी ने नए केस वाले क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने संबंधी आदेश भी निकालने का आदेश दिया।
बैठक में प्रशिक्षु सहायक समाहर्त्ता प्रियंका रानी, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समन्वयक, अधीक्षक डीएमसीएच, नोडल पदाधिकारी जन संपर्क आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।