Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर पूर्वक विचार करे सरकार- ऑल इंडिया हुमन राइट्स की तरफ से डिजिटल सभा का आयोजन नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित किया गया एवं अपने अपने घरों आदि स्थानों मे रहकर ऑनलाइन  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा पत्रकारों के प्रति सरकार को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो रज़ी एवं समस्त प्राधिकारियों द्वारा   गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बदमाशों द्वारा वाली गोली मारकर हत्या की जाने की कड़ी शब्दों में निंदा की गई वही ऑल

इंडिया ह्यूमन राइट्स की तरफ से जिला मीडिया प्रभारी शहाब मो हुसैन ने कहा कि आज पत्रकारों पर हो रहे हमले सरकार की चूक को दर्शाते हैं साथ ही साथ प्रदेश में हर तरफ गंभीर अपराधों की समस्या में वृद्धि आ गई है जिसे सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। जिससे अपराधियों का मनोबल ध्वस्त होगा।  जिलाध्यक्ष मो रज़ी  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारो पर जो कि देश के चौथे स्तंभ हैं उनके ऊपर प्राणघातक हमला होना इसके पीछे सुरक्षा की दृष्टि से इस पर  सवाल खड़ा करता है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं सेनानियों की हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द जेल भेज कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाए और उनको 50 लाख मुआवजा राशि एवं पीड़ित परिवारों को जीवन यापन हेतु रोजगार भी उपलब्ध कराएं जाएँ ।  सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति गंभीर पूर्वक विचार  करें। प्रदेश अध्यक्ष  बी एन शर्मा  ने इस डिजिटल सभा का समापन करते हुए  बताया की संगठन देश के सभी मानव के अधिकारों के प्रतिबद्ध है और मानव अधिकार का हनन कदापि नहीं होने देगा। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स मानव जाति के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करता रहेगा और देश के विकास मे अपना योगदान बढ़चढ़ देगा।अंत में जिला मीडिया प्रभारी ने सभी जनता से संगठन की तरफ से अपील करते हुए कहा की प्रदेश सरकार क्रोना महामारी की रोकथाम के प्रति प्रतिबद्ध है। और लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना होगा। जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। और लॉक डाउन के नियमों का पालन करें औरों को भी कराएं और एक जागरूक नागरिक बने।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।