Skip to main content

कोरोना संकट अम्बेडकर नगर

कोरोना संकट अम्बेडकर नगर जनपद को अपने जद में जकड़ता जा रहा है।एक बार फिर जनपद वासी कोरोना वायरस की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।जिला अस्पताल,मेडिकल कॉलेज, जिला अधिकारी कार्यालय,जिला बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय सहित कई स्थानों पर कोरोना वायरस की उपस्थिति के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में आए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा की पहल पर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक एक कर सभी का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था।शुक्रवार को देर शाम आए जांच रिपोर्ट में जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के हाजीपुर   गांव के भाजपा कार्यकर्ता अनुभव पटेल पुत्र बलराम वर्मा उम्र 24बर्ष को कोरोना संक्रमित पाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा को प्राप्त हुए रिपोर्ट के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने शनिवार को जिला कार्यालय को सिनेटाईज कराकर जिला कार्यालय में पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़े सीमित पदाधिकारियों के अलावा आम जन का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।उपरोक्त विषयक जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कार्यालय में तैनात कर्मियों को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। श्री वर्मा ने बताया कि जनता की समस्या से संबंधित पत्रों को सावधानी बरतते हुए कार्यालय के बाहर से प्राप्त कर उसका निस्तारण करवाने की व्यवस्था की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।