सपा का एक प्रतिनिधिमंडल खजनी विधानसभा के कूरी बाजार में बेलदार समाज के बच्चे के मुण्डन संस्कार में डीजे बजाने पर कूरी चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में हुए पुलिसिया तांडव,जिसमें पूलिस द्वारा महिलाओं व बच्चों को पीटकर घायल कर दिया गया था तथा उन लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था वहां पहुचकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी लिया नेताओं ने कहा कि बेलदार समाज पर हुए बर्बर अत्याचार पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से मांग है कि दोषी चौकी इंचार्ज समेत मारपीट में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही हो। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव रजनीश यादव प्रहलाद यादव अखिलेश यादव रुपावती बेलदार राजाराम चौहान मैना भाई शैलेंद्र कुमार यादव जयराम यादव खरभान यादव दीपक यादव सोमनाथ यादव अभिषेक यादव संदीप यादव चंद्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे
DlightNews

Comments
Post a Comment