Skip to main content

आॅंखों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ सकती है भारी । डाॅं. रजत कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय गोरखपुर।

प्रेस विज्ञप्ति
आॅंखों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ सकती है भारी । डाॅं. रजत कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय गोरखपुर। 
सी.आर.सी गोरखपुर दिव्यांगजनों तक जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार ई-परामर्ष श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। आज उसी कड़ी मंे  “आॅंखें है अनमोल“ नामक ई-परामर्ष श्रृंखला 16 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. रजत कुमार जी ने आॅंखों की सुरक्षा से संबंधित सामान्य से सामान्य जानकारी पूर्वांचल के लोंगों तक पहुंचाई । डाॅ. साहब ने सामान्य रूप से रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को आॅंखों के प्रति विषेश सावधानी बरतने की सलाह दी। नेत्र चिकित्सा विज्ञान में आयी नयी तकनीकि के बारे में चर्चा करते हुए डाॅ. रजत ने कहा कि आज नवीन तकनीकि से आॅंखों की देखभाल कर पाना ज्यादा आसान हो गया है। वर्तमान समय कोविड़ 19 के नकारात्मक प्रभाव की वजह से विद्यालय बंद है और कक्षाएं आॅन लाइन माघ्यम से संचालित करायी जा रही है। इसकी वजह से लम्बे समय तक बच्चों को मोबाइल अथवा लैपटाॅप स्क्रीन के सामने बैठना पड़ रहा है जो दृश्टि को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है। इसके लिए डाॅ. रजत ने अभिभावकों को परामर्ष दिया कि स्क्रीन के सामने बैठने में एक निष्चित अन्तराल कायम रखना जरूरी है। बीच- बीच मंे 15 से 20 मिनट का अन्तराल रखकर देखने की क्षमता को बेहतर रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के अन्य वक्ता सक्षम के काम्बा प्रभारी डाॅ. वाई सिंह ने बताया कि आॅंखों की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन हम सभी का उत्तरदायित्व है। इस हेतु सक्षम ने लगातार प्रयास करके कई लोंगों को आॅंखों की आवष्यक चिकित्सा सुविधा उलब्ध करायी है ताकि अंधत्व मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।  
सी.आर.सी. के निदेषक श्री रमेष कुमार पान्डेय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य कोविड-19 महामारी के दौरान आॅंखों की देखभाल हेतु सामान्य उपायों पर चर्चा थी ताकि हमारे दिव्यांगजन महामारी के दौरान आॅंखों से संबंधित किसी भी समस्या का निवारण पा सके। आॅंखों से होने वाले संक्रमण के बचाव के तरीके ढूंढ सके।
कार्यक्रम समन्वयक सी.आर.सी. के विषेश षिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज मधुकर जी, ने सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालन के दौरान आये प्रष्नों को वक्ताओं तक पहुंचाया तथा उनसे जबाव प्राप्त किया। इस अवसर पर सी.आर.सी. के सभी स्टाफ और सह-समन्वयक श्री नागेन्द्र पान्डेय आदि मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।