Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

प्रकाशनार्थ
दिनांक:_25/07/2020
बकरीद की नमाज घरों में अदा करें समय की यही मांग: शमशाद आलम (एडवोकेट)
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार 1 अगस्त को मनाया जाएगा। सभी मुस्लिम भाइयों से निवेदन है कि ईद उल अजहा यानी बकरीद की नमाज अपने-अपने घरों में अदा करें। जिस तरह से ईद उल फितर ईद की नमाज घरों में अदा की गई थी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ _भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) व हाजी वजीर वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शमशाद आलम (एडवोकेट) ने कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वह लाक डाउन का पूर्ण रुप से पालन करें और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का भी पालन करें। ताकि हम इस वैश्विक महामारी कोरोना में भी बकरीद का त्यौहार खुद को और समाज को सुरक्षित रखते हुए मना सकें।
साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की और कहा कि बकरीद में  जानवरों की कुर्बानी पर विशेष ध्यान रखा जाए कि जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी है उसके रबारी ना की जाए और जानवरों की कुर्बानी खुले स्थान पर ना किया जाए, इस संबंध में भी सरकार ने जो निर्देश जारी किए हैं उसका पालन किया जाए। शमशाद आलम एडवोकेट ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी बहुत तेजी के साथ खेल रहा है इसलिए जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन किया जाए और त्यौहार को शांति के साथ मनाया जाये।
साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की है कि बकरीद के मद्देनजर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन हटा लिया जाए साथ ही साथ बकरीद के जानवरों के लिए मंडी खोली जाए ताकि लोग आसानी के साथ जानवर लेकर के अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार कुर्बानी कर सकें क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां पर व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा रखने की आजादी है इसका भी उत्तर प्रदेश सरकार को पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए की किसी की आस्था धूमिल न हो सके।



      भावदीय
  शमशाद आलम ( एडवोकेट)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ_ भारत

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।