Skip to main content

आनन्द सिंह शिल्पी मनोनीत हुए संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता


आनन्द सिंह शिल्पी मनोनीत हुए संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
प्रतापगढ़, संगम यूथ फाउण्डेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के संरक्षक सांसद संगम लाल गुप्ता की गणमान्य उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक के दौरान फाउण्डेशन के कार्य योजनाओं के विषय मे विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और भविष्य की कार्ययोजना पर रूपरेखा निर्धारित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ मिनट के लिए ऑन लाइन उपस्थित रहते हुए बैठक की औपचारिकता पूर्ण करते हुए आनन्द सिंह शिल्पी को संगम यूथ फाउण्डेशन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया जिस पर सांसद संगम लाल गुप्ता संरक्षक के दायित्व से अनुमोदन किया। आयोजित बैठक की कार्यवाही को अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के निर्देश पर उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम आनन्द सिंह शिल्पी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर बधाई दी और संरक्षक जी को फाउण्डेशन द्वारा किए गए कॅरोना संक्रमण काल के कार्यो की जानकारी दी और निर्धारित खेल किट वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी उपस्थित में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सूची प्रस्तुत की। बैठक की औपचारिक कार्यवाही के साथ मुख्य बिन्दु आनन्द सिंह शिल्पी को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया जाना था जिसकी आधिकारिक घोषणा के बाद बैठक का स्परूप एक समारोह में बदल गया और बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकताओं द्वारा नवनियुक्त प्रवक्ता को शुभकामनाएं प्रेषित की गई । प्रतापगढ़ सांसद एवं फाउण्डेशन के संरक्षक संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के इस निर्णय की सराहना करते हुए आनन्द सिंह शिल्पी को शुभकामनाएं देते हुए दायित्व के प्रति निष्ठा और लगन के निभाने का आशीष दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपने सन्देश में कहा कि संगठन हर्ष के साथ अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करता है और फाउण्डेशन के प्रति अपने नैतिक दायित्व को निभाते हुए फाउण्डेशन को सकारात्मक दिशा में अग्रेसित करने में सहयोगी साबित होंगे। 
गौरतलब है कि आनन्द सिंह शिल्पी विधि स्नातक व सोशल वर्क में परास्नातक है और भाजयुमो प्रतापगढ़ के जिलाउपाध्यक्ष और पूर्व में आर एस एस की अनुशांगिक शाखा सेवा इंटरनेशनल दिल्ली के राष्ट्रीय समन्यवक और GVKemri 108 राजस्थान में एसोसिएट पार्टनर (प्रोग्राम मैनेजर) के दायित्व पर कार्य कर चुके है साथ ही साथ अनेक सामाजिक संगठनों में अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभाई है।
सांसद प्रतिनिधि व फाउण्डेशन  उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव पंकज शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री अजय वर्मा ने आनन्द सिंह शिल्पी को प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर हर्ष वक्त करते हुए शुभकामनाएं दी 

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।