Skip to main content

DlightNews

*भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया*

*ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

गोरखपुर,24 जुलाई, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी द्वारा महादेव झारखंडी मंदिर के निकट पार्वती नगर अपने आवास पर अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ के.सी. पाण्डेय, एन. ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे,आल इंडिया गार्ड्स कौंसिल पूर्वोत्तर रेलवे जोन के जोनल संरक्षक व महासचिव एस. सी. त्रिपाठी ,शीतल प्रसाद के साथ ही साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानीआश्रित जन कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी व महामंत्री डॉ सूर्य प्रकाश पांडेय भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भाई  के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मालवीय नगर मंडल के भाजपा पार्षद रणंजय सिंह जुगनू व राजा यादव तथा स्थानीय वरिष्ठ नागरिक रामदरस पासवान अन्य स्थानीय सम्मानित नागरिक के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रधांजलि दी गई,इस अवसर पर अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन पर मा. डॉ के.सी. पाण्डेय, डॉ सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सुभाष दुबे,एस. सी. त्रिपाठी, रामदरस पासवान आदि ने प्रकाश डालते हुए देश की आज़ादी में उनके योगदान की चर्चा की। इस अवसर पर रामदरस पासवान ने अमर शहीद के जीवन को एक मार्मिक भोजपुरी कविता का पाठ भी किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ के.सी. पाण्डेय को आल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महासचिव
शीतल प्रसाद व भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी द्वारा  सम्मानित किया गया। डॉ पाण्डेय को सम्मानित किए जाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए एस. सी. त्रिपाठी ने कहा कि यद्यपि डॉ पाण्डेय अब सत्ता में नही है फिर भी एक आदर्श लोक प्रिय समाज सेवी के रूप में सर्व समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बिना भेदभाव के तत्पर रहते हैं अतः अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर मा. डॉ पांडेय को सम्मानित किया जाना अपने आप मे विशेष महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम की
अध्यक्षता एस. सी. त्रिपाठी और सफल संचालन शिवेन्द्र पाण्डेय ने किया कार्यक्रम में सम्मानित नागरिक डॉ एस. के.शुक्ल, पंकज चतुर्वेदी, हर्ष त्रिपाठी,मनोज शुक्ल मंतोस,अशोक कुमार, बलदाऊजी,रामजनम,रामानंद ,ओंकार,छोटेलाल, बिपिन, आलोक शर्मा,पीयूष ,उदय प्रताप,सरस्वती चौधरी, गीता पाण्डेय की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।