Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी पार्टी के  कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक हुई* 

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।समाजवादी पार्टी कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा किसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 09 अगस्त को जिलें की समस्त विधान सभाओं में सेक्टर स्तर पर जन पंचायत आयोजित की जायेगी। जन पंचायतों में समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता को अवगत कराना है।सभी साथी उक्त तिथि पर अपने अपने विधान सभा क्षेत्रों के सभी सेक्टरों में क्षेत्र में रहने वाले समस्त बूथ प्रभारी, जोन प्रभारी, ब्लाक पदाधिकारी, विधान सभा पदाधिकारी, जिला प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा क्षेत्र के प्रमुख नेता पंचायत में भाग लेंगे। उक्त बैठक में सभी पदाधिकारी क्षेत्र की शिकायतों तथा जन समस्याओं को लेकर आयेंगे तथा आपस में विचार विमर्श करेंगे तत्पश्चात प्रमुख घटनाओं को जिला स्तर पर भेजेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह स्वयं तथा जिला महासचिव सेक्टरों से प्राप्त घटनाओं तथा शिकायतों को एकत्रित करेंगे तथा 30अगस्त को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। बैठक में विचार विमर्श के पश्चात जन समस्याओं तथा शिकायतों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा जायेगा! बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, रामनाथ यादव, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नी लाल यादव, राजेंद्र यादव, दूधनाथ मौर्य, देवेंद्र भूषण निषाद, राम निरंजन यादव, सुनील यादव, संजय यादव, सुरेंद्र मौर्य, सहित जिला कार्यकारिणी के सचिवगण तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।