Skip to main content

DlightNews

*प्रधानमंत्री जी की मन की बात खजनी मंडल के भरोहिया शक्ति केन्द्र पर बूथ संख्या 62पल्हईपार काफी संख्या में सुना* 

*ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।आज मन की बात कार्यक्रम का 103 वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले देश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश से हुई तबाही का उल्लेख करते हुए इससे निपटने में एनडीआरएफ एवं सामुदायिक जन सहयोग की प्रशंसा की तथा जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों का उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में 60000 से ज्यादा अमृत सरोवरो का निर्माण किया गया है और देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास हरियाली एवं जल-संरक्षण का प्रतीक है।पवित्र श्रावण मास उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि विभिन्न शिवालयों सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पूजन अर्चन करने के लिए देश तथा दुनिया से बड़ी संख्या में लोग भारत के अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।देश की प्राचीन दुर्लभ अनेक कलाकृतियों को अमेरिका से वापस लाया गया जिसमें ढाई हजार साल पूर्व चोल कालीन कलाकृतियां हैं। मध्य प्रदेश में महिलाओं द्वारा भोजपत्रों पर रचित विभिन्न कलाकृतियों की भी चर्चा की इसके साथ ही अपनी फ्रांस यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक महिला जो 100 वर्ष से अधिक उम्र की हैं और लगातार 40 वर्षों से स्वयं योगासन कर रही हैं तथा अन्य लोगों को भी इससे जोड़ रही हैं। पंजाब की बिचारपुर चंडीगढ़ की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार पर्व को चढ़ाई संगत के द्वारा युवाओं को खेल से जोड़कर नशा मुक्ति अभियान में योगदान दिया जा रहा है पंजाब के युवा खेलों से जुड़ रहे हैं इससे धीरे-धीरे नशे से दूर हो रहे हैं,उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में ड्रग्स और अन्य नशा के पदार्थों को नष्ट किया गया है।अमृत काल में मनाने जा रहे आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने "हमारा देश हमारी माटी"अभियान की चर्चा करते हुए कहा की 15 अगस्त के अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाएं तथा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 7500 कलश यात्रा निकाली जाएगी और वार मेमोरियल की अमृत वाटिका में वृक्षारोपण में उपयोग किया जाएगा।प्रत्येक देश वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि लोग अपनी मिट्टी के साथ अपनी सेल्फी ले और इसी विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करें जिससे हमारी एकता और  सामुदायिकता मजबूत हो सके।
 खजनी मंडल के भरोहिया शक्ति केन्द्र पर बूथ संख्या 62 पल्हईपार हरनहीया मे सुना गया मन की बात इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष केशवराय, शक्ति केन्द्र संयोजक बृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी भोलू तिवारी, बूथ अध्यक्ष नर्वदा राय, सुधाकर राय, आशुतोष दुबे, शैलेश, रवि राय, विनोद राय आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।