Skip to main content

DlightNews

तिरुवनन्तपुरम: केरल में AI की मदद से चेहरा बना कर 40 हजार रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। इसी तरह धोखेबाज किसी महिला को उसका पति बनकर तो किसी को उसका भाई बनकर पैसों की डिमांड करते हैं और ठगी को अंजाम दे रहे हैं।
धोखेबाज बकायदा आपको वीडियो कॉल करता है

दरअसल, इस तरह की वारदात में धोखेबाज बकायदा आपको वीडियो कॉल करता है। वीडियो में वह दिखने में आपके परिचित जैसा ही लगता है। लेकिन उसने यह चेहरा एआई की मदद से तैयार किया होता है। पुलिस के अनुसार इसे कानून की भाषा में AI-deepfake scam कहा जाता है।
अपरिचित नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आता है

ताजा मामला केरल के कोझिकोड का है। जहां राधाकृष्णन नामक युवक के पास अपरिचित नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। दूसरी तरफ एक व्यक्ति का चेहरा दिख रहा था जो उसके साथ पूर्व में काम करता था। पूर्व सहकर्मी ने राधाकृष्णन से मेडिकल इमरजेंसी की बात कर 40 हजार रुपये की मांग की। कुछ देर बातचीत करने पर वह 35 हजार ही देने को कहने लगा।

क्रॉसचेक कर धोखेबाजी से बच सका युवक

इस केस में राधाकृष्णन को इस पर शक हुआ तो उसने अपने एक दोस्त से पैसे मांगने वाले युवक के बारे में क्रॉसचेक किया और वह इस धोखेबाजी से बच गया। लेकिन इस तरह के कई केस इन दिनों स्थानीय साइबर सेल में रिपोर्ट किए जा रहें हैं जिसमें युवक खासकर महिलाओं को पति, बेटा और भाई बनकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

ऐसे करते हैं ठगी

यह धोखेबाज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रयोग करते हैं। जिससे फ्रॉड करना है पहले उसका नाम, पता, रिश्तेदार आदि की पूरी जानकारी सोशल मीडिया (फोटो, वीडियो) से जुटा लेते हैं। फिर एआई की मदद से उसकी फोटो से नकली चेहरा तैयार कर लेते हैं। चेहरे के अलावा आवाज को भी कॉपी कर लेते हैं। वीडियो कॉल में एआई द्वारा बनाए चेहरे और आवाज का इस्तेमाल कर पैसे मांगते हैं।

ऐसे ठगों से कैसे बचें

अज्ञात लोग, अज्ञात फोन नंबर से आने वाली किसी भी कॉल को जांच परख लें। जिसे आप नहीं जानते हैं या जिनकी कॉल आने की आपको उम्मीद न हो। यह आपके मित्र, परिवार के सदस्य या अन्य कोई भी हो सकता है।
ऐसे कॉल पर शक होने पर सामने वाले की पहचान के लिए उससे जुड़े निजी सवाल पूछें। ऐसे सवाल करें जो केवल आप जानते हों।
ऐसे लोग जिन्हें आप नहीं जानते या जिन पर आप भरोसा नहीं करते उन्हें ऑन लाइन मांगने पर पैसा या किसी तरह की व्यक्तिगत जानकारी न दें
यदि कोई आपको कॉल करता है और आपकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आपका आधार कार्ड, पहचान पत्र या क्रेडिट कार्ड नंबर मांगता है, या पैसे मांगता है, तो सावधान रहें और इसे साझा न करें।
यदि आपको संदेह है कि कोई कॉल पूरी तरह से फर्जी या धोखाधड़ी वाली हो सकती है, तो कॉल को तुरंत समाप्त करें और उस नंबर से आने वाली किसी भी कॉल का उत्तर देने से बचें।
किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना पुलिस को दें। यदि आपको कोई कॉल प्राप्त होती है जो आपको लगता है कॉल फर्जी है, तो पुलिस को इसकी रिपोर्ट करें।
कॉल करने वाले की आवाज आपकी याद से भिन्न हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।