Skip to main content

DlightNews

*सनराइज एजुकेशनल सोसायटी ने तुर्कमानपुर लठिया सलार के रिवायती जुलूस  के लिए लगाया पानी का स्टाल*
  
*ब्यूरो चीफ*
गोरखपुर। शहर में  तुर्कमानपुर लठिया सलार का जुलूस अपना एक अहम मुकाम रखता है : मोहम्मद आकिब अंसारीमोहर्रम की आठवीं तारीख को  पूरे गोरखपुर शहर में  तुर्कमानपुर लठिया सलार का जुलूस अपना एक अहम मुकाम रखता है ।जिसको देखने के लिए दूरदराज से भी लोगों का आना होता है। इस जुलूस में सबसे आगे  हजारों बांस लिए हुए नौजवान  अपने बेहतरीन फन का मुजाहरा करते हैं इसके बाद बेहतरीन रसन चौकी, इस्लामी परचम लिए हुए नौजवान बच्चे,  राजस्थानी बैंड, बग्गी, ऊंट, घोड़े, सद्दा इत्यादि चीजें शामिल होती हैं। आठवीं मोहर्रम के इस अवसर पर  सनराइज एजुकेशनल सोसायटी ने सोसायटी के अध्यक्ष  मोहम्मद आकिब अंसारी के नेतृत्व में सनराइज कोचिंग सेंटर के बाहर  तुर्कमानपुर लठिया सलार के रिवायती जुलूस  के लिए  पानी का स्टाल लगाया और लोगों को खूब पानी पिलाया, जुलूस में आए हुए तमाम हजरात का  जबरदस्त खैर मकदम और इस्तेमाल भी किया गया,   तुर्कमानपुर इमामबाड़े के अध्यक्ष जफर अमीन जिप्पू साहब को भी इस बेहतरीन जुलूस निकालने के लिए  मुबारकबाद पेश किया गया। जुलूस में आए हुए  राजघाट थाना के थाना अध्यक्ष व पांडेय हाता पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी के साथ-साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी संस्था की तरफ से  मुबारकबाद पेश किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद आकिब अंसारी, मकसूद अली, मोहम्मद करीमुल्लाह, वसी अहमद, इमरान खान, हाजी जलालुद्दीन कादरी, काशिफ सैय्यद, मोहम्मद साबिर, आसिफ, मोहम्मद हाशिम, मन्नू अहमद आदि लोगों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।