Skip to main content

DlightNews

*मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा गोरखपुर द्वारा कैण्डल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।*

*-ब्यूरो चीफ*

 गोरखपुर।समाजवादी महिला सभा गोरखपुर द्वारा कैण्डल मार्च निकाला।कैंडल मार्च का नेतृत्व महिला मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्काण्ड से महिलाओं में भारी आक्रोश है। मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी महिला सभा गोरखपुर द्वारा कैण्डल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व महिला सभा जिलाध्यक्ष अनारकली मौर्या व महानगर अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव ने किया महिला सभा की जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की लापरवाही और अक्षमता के कारण यह घटना लोकतंत्र में अक्षम्य है। इस घटना ने पूरे राष्ट्र को शर्मिन्दा कर दिया है।मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय और जघन्य कृत्य के विरोध में समाजवादी महिला सभा गोरखपुर द्वारा कैण्डल मार्च निकाल कर विरोध कर रोष प्रकट किया गया है ।सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मणिपुर हिंसा के खिलाफ शास्त्री चौक से कैण्डिल मार्च निकालकर मणिपुर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन शास्त्री चौक से टाउन हॉल महात्मा गांधी प्रतिमा तक निकाला गया।मणिपुर में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ हो रही हिंसक घटनाओं, बलात्कार एवं उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसको लेकर मणिपुर सरकार मौन है और महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को अनदेखा कर रही है। पिछले लगभग 2 माह से लगातार आगजनी एवं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व बलात्कार जैसी घटनायें मणिपुर में घटित हो रही हैं, जिसके लिए मणिपुर सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है समाजवादी पार्टी के महिला सभा का संगठन सरकार में मांग करता है कि मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।इस दौरान प्रमुख रुप से महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनारकली मौर्य महानगर अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नगीना प्रसाद साहनी, रामनाथ यादव, रुपावती बेलदार ,बिंदा देवी, चंचला निषाद, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, नमिता सिंह ,मैना भाई, गीता साहनी ,बेबी मौर्य, किरण पूजा देवी, दूजा देवी ,अख्तर जहां ,ज्ञानमती यादव ,दूधनाथ, मौर्य, अशोक चौधरी ,अखिलेश यादव ,सोनाली गांगुली, नीरज शाही, कपिल मुनि यादव, रूबी खातून, अरविंद शुक्ला, अनवर आलम, राम अजोर मौर्य ,लक्ष्मी शर्मा, रिंकी जायसवाल, गोली यादव, अनूप यादव, अविनाश तिवारी, भृगुनाथ निषाद, आफताब अहमद, अभिषेक पांडे, कृष्ण कुमार मौर्या, विनोद विश्वकर्मा, मोहम्मद हसन, गिरीश यादव, विश्वजीत त्रिपाठी, फिरदौस आलम, रामशरण यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।