Skip to main content

DlightNews

*युवा जनकल्याण समिति की नई प्रबंध कार्यकारिणी का हुआ गठन*

कुलदीप पाण्डेय दशवीं बार बने प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष

*ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।     सामाजिक धार्मिक व राष्ट्रवादी विचारधारा युक्त संगठन युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर के संस्थापक व संरक्षक ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय द्वारा संगठन के केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम से नई प्रबन्धकारिणी का एक वर्ष तक के लिए घोषणा किया गया।
संगठन संस्थापक व संरक्षक पंडित बृजेश पाण्डेयज्योतिषाचार्य ने प्रबंध कार्यकारिणी केकार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात दिनांक 30 जुलाई दिन रविवार को 7 सदस्यों की नई मुख्य प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किये। इस दौरान कुलदीप पाण्डेय को पुन: दशवीं बार संगठन का अध्यक्ष पदभार सौंपा गया। जिसमे सभी पदाधिकारियों ने अपनी  अपनी सहमति प्रदान किये।संस्थापक व संरक्षक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि संगठन विगत वर्ष 2014 से बाबा गुरु गोरक्षनाथ की नगरी गोरखपुर में स्थापित किया गया है।संगठन वर्ष 2017 में पंजिकृत होकर समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संगठन के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुकी युवा जनकल्याण समिति असहाय जरुरतमंदों की सेवा,भुखमरी,शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण,महिलासशक्तिकरण,जल संरक्षण,युवाओं को संगठित कर जनमानस कि सेवा तथा धर्मार्थ के कार्यों को कुशलता पूर्वक करती चली आ रही है।
सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय रहीं संगठन आज भी कुशल कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर जिला सहित आस-पास के जिलों में सामाजिक कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक कर रही है तथा पूर्व की भांति ही आगे भी युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व व संचालन द्वारा संगठन के माध्यम से समाज में पनप रही सामाजिक कुरीतियों का शमन किया  जायेगा।नई प्रबंध कार्यकारिणी मे मुख्य रूप से कुलदीप पाण्डेयअध्यक्ष,अविनाश चौबे उपाध्यक्ष,अखिलेश मल्ल महासचिव,रमेश पाण्डेय कोषाध्यक्ष, राजकुमारजायसवाल उपसचिव, निखिल गुप्ता,आदित्य जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।