Skip to main content

DlightNews

*स्वच्छता के प्रोत्साहन हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन*

*ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।सीआरसी  में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत 16 से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वच्छता को प्रोत्साहन देने हेतु स्थानीय महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस गोरखपुर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक अरविंद कुमार पांडे ने किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार ने किया। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण के साथ-साथ मानसिक स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। हमारा वातावरण स्वच्छ हो उसी के साथ-साथ हमारे विचार में भी स्वच्छता होनी चाहिए। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुश्री कृष्णा चटर्जी ने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ हमें पर्यावरण स्वच्छता हेतु पौधे भी लगाने चाहिए। इसी कार्यक्रम में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण भी किया गया। बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं शैक्षिक तथा गैर शैक्षिक स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।