Skip to main content

DlightNews

25 नवंबर 2024 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 
इको गार्डन लखनऊ में करेंगे प्रदेश के सभी आदर्श कोटेदार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 
---------------------------------------------
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन 25 नवंबर 2014 को करने जा रही है अनिश्चितकालीन हड़ताल आदर्श कोटेदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार मिश्रा जी के आवाहन पर दिनांक 25 नवंबर 2024 से पूर्ण रूप से वितरण बंद कर लखनऊ के इको गार्डन में अपनी रोजी-रोटी के लिए सरकार से आर पार की लड़ाई का किया आह्वान 
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार मिश्रा के द्वारा प्रदेश के सभी आदर्श कोटेदार भाइयों से 25 नवंबर 2024 को अपने-अपने ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक समस्त जिला अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन देने का आदेश दिया गया जिसका समस्त आदर्श कोटेदार पदाधिकारीगण ससमय पर देने का कार्य करेंगे इसके उपरांत समस्त आदर्श कोटेदार भाई इको गार्डन के प्रांगण लखनऊ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर संगठन की ताकत बढ़ाए 
सरकार से कोटेदारों की मांग है कि यदि देश में एक कार्ड से एक राशन मिल सकता है तो एक देश में एक राज्य की भांति हमको कमिशन क्यों नहीं मिल सकती उत्तर प्रदेश सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अन्य राज्यों में सरकार है कोटेदारों को 200 से ₹300 प्रति कुंतल कमिशन या सरकारी कर्मचारी घोषित कर रखे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में हम लोगों को सरकार द्वारा₹90 प्रति कुंतल कमीशन दिया जा रहा है जिससे हमारे परिवार का आज की महंगाई में पालन पोषण करने में परेशानियां सामने आ रही है जिसकी वजह से अधिकांश कोटेदार मौत को गले लगा चुके हैं और काफी लोगों ने इस्तीफा भी दे दिया है इन सभी बातों पर ध्यान देने के उपरांत कोटेदारों के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह निर्णय लिया गया की महा नवंबर 2024 से हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और प्रत्येक जिला में कोटेदारों के द्वारा किया जा रहा राशन का वितरण बंद किया जाएगा लेकिन कोटेदारों के द्वारा प्रति माह की भांति यदि राशन वितरण नहीं किया गया तो प्रदेश में गरीब जनता को अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा आज की महंगाई में गरीब आदमी के परिवार का गुजारा तो सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं मुफ्त के अनाज से ही हो पा रहा है और जिसका वितरण प्रदेश में कोटेदारों के द्वारा ही किया जा रहा है यदि कोटेदार वितरण बंद कर देंगे तो उससे सीधी परेशानियां प्रदेश की जनता को जलने पड़ेगी 
अब देखना यह है की सरकार कोटेदारों की मांगों पर सहमति देती है या नहीं और कोटेदार अपनी हड़ताल कब तक चला पाते हैं या बीच में ही हड़ताल को खत्म करके वितरण सुचारू रूप से करना चाहेंगे 
      नरेश पाल ब्यूरो चीफ 
शाहजहांपुर

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।