Skip to main content

DlightNews क्राइम रिपोर्टर राजेश कुमार पंजाब

-- *पंजाब भाजपा ने राज्यपाल से की मुलाकात*

-- *पंजाब सरकार से दिवाली व बंदी छोड़ दिवस से पहले धान की खरीद सुनिश्चित करवाएं राज्यपाल :- भाजपा*

-- *धान की खरीद सुनिश्चित कर किसानों को खुशहाल दिवाली व बंदी छोड़ दिवस मनाने दें पंजाब सरकार :- भाजपा*

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तुरंत हस्तक्षेप कर पंजाब सरकार के माध्यम से पंजाब की मंडियों से धान की पूर्ण खरीद सुनिश्चित करें और किसानों, आढ़तियों, लेबर, ट्रैन्स्पोर्टर, राइस शेलेर मालिकों, आदि सभी को खुशी-खुशी दीपावली व बंदी छोड़ दिवस मनाने का मोका दें, यह कहना है पंजाब भारतीय जनता पार्टी का जिसके एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात कर मांग की । 

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश राय खन्ना, सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, सरदार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमनजोत कौर रामूवालिया, नैशनल एससी कमीशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर, विधायक जंगी लाल महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा, बिक्रमजीत सिंह चीमा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनीवाल और भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी शामिल थे। 

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा मंडियों से खरीद न किए जाने के कारण पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट बन गया है । पंजाब सरकार द्वारा एक अक्टूबर को धान की आधिकारिक खरीद शुरू किए जाने से पहले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए 44,000 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं । पंजाब सरकार की नालायकी के कारण 26 दिन बाद भी पंजाब की आप सरकार राज्य भर की मंडियों से अधिकांश धान उठाने में विफल रही है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब कि मंडियाँ खरीद समस्याओं से ग्रस्त है, जिसमें बारदाना व तिरपाल की कमी, कस्टम मिलिंग नीति की अधिसूचना में देरी, एफआरके मिलिंग नीति की अधिसूचना अभी तक न आना, लेबर कान्ट्रैक्ट या ट्रांसपोर्ट कान्ट्रैक्ट देने में देरी आदि शामिल हैं। 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंजाब कि आप सरकार तो पंजाब की मंडियों में उचित पेयजल, शौचालय और अनिवार्य चिकित्सा सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने में भी विफल रही है। 

पंजाब सरकार की सबसे बड़ी विफलता यह है कि वह धान की छिलाई के लिए पंजाब के 5500 राइस मिलर्स के साथ जो अग्रीमेंट अगस्त के आखिर यां सितमबर के शुरू तक करना था वह अब तक नहीं कर पाई है । 

पंजाब सरकार की नालायकी के कारण धान खरीद संकट अब एक गंभीर कानून और व्यवस्था के मुद्दे में बदल गया है। पिछले 15 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान अब राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के साथ-साथ स्थानीय सड़कों को जाम कर रहे हैं, जिससे त्योहार सीजन के दौरान पंजाब के लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मंडियों से धान की खरीद सुनिश्चित करने और पंजाब के किसानों को अपने परिवारों के साथ दीपावली और बंदी छोड़ दिवस मनाने की खुशी देने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।