Skip to main content

DlightNews

रविवार को चण्डीगढ़ में होने वाले निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां पूरी
चण्डीगढ़ 19 अक्तूबर- रविवार दिनांक 20 अक्तूबर को सैक्टर 34 के मेला ग्राउण्ड में बाद दोपहर 3 से 8 बजे तक होने जा रहे निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं जिसमें यहां के ज़ोनल इन्चार्ज श्री ओ0 पी0 निरंकारी, यहां के संयोजक, सेवादल के क्षेत्रीय संचालक अन्य अधिकारियों व सेवादल के सदस्यों, हर आयु के श्रद्धालु जिनमें युवा नौजवान महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग आदि शामिल हैं दिन-रात इस ग्राउण्ड की साफ सफाई करने, सत्संग के लिए पण्डाल में बैठने, लाऊड स्पीकर, प्याऊ, कैन्टीन, लंगर, शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था आदि करने में जुटे हैं और ये तैयारियां आज शाम तक पूरी कर ली जाएंगी ।  
  श्री निरंकारी ने बताया कि इस समागम में हर क्षेत्र व हर आयु के श्रद्धालु अनेक भाषाओं में गीत-कविता-स्पीच आदि द्वारा न केवल एक बनो नेक बनो, सारा संसार एक परिवार, नर सेवा नारायण सेवा, आपसी भाईचारा के अतिरिक्त मानुष जन्म का क्या उद्देेश्य है और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है के बारे अपने अनुभव के आधार पर भाव व्यक्त करेंगे । 
  इस समागम के लिए निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी दिनांक 20 अक्तूबर को दोपहर बाद चण्डीगढ़ पहुंच जाएंगे और हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि से भी श्रद्धालुओं का आना सुबह से ही आरम्भ हो जाएगा । 

 श्री निरंकारी ने अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के साथ यहां के सलाहकार व राज्यपाल पंजाब, श्री गुलाब चन्द कटारिया जी को इस विशाल सन्त समागम के लिए आमन्त्रित किया है । इसके अतिरिक्त सभी नगरवासियों को भी आमंत्रित करते हुए श्री निरंकारी ने कहा कि इस विशाल सन्त समागम में उपस्थित होकर सत्गुरू माता सुदीक्षा जी, निरंकारी राजपिता जी, अन्य सन्तों व श्रद्धालुओं के प्रवचनों को श्रवण करके अपनी जीवन यात्रा और सुखमयी बनायें ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।