Skip to main content

DlightNews

आज दिनांक 25 अक्तूबर 2024 को श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ डॉ.मनोज अग्रवाल जी और श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री सूर्यपाल गंगवार (आई ए एस ) जी की ओर से लखनऊ संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जलजनित रोगों के नियत्रंण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुझे मिला प्रशस्ति पत्र ने आज मेरा मान बढ़ा दिया है यह मेरे लिए बड़ा पुरस्कार और सौभाग्य की बात है। लखनऊ संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जलजनित रोगों के नियत्रंण में सक्सेज स्टोरी एवं किए गए उत्कृष्ट कार्य में मैं अपने अधिकारीगण, नोडल अधिकारी डिप्टीसीएमओ डा.रवि पाण्डेय जी, जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टीसीएमओ डा.निशांत निर्वान जी प्रवक्ता रघुवंशी जी और प्रभारी एसीएमओ डा.गोपीलाल सर और एसीएमओ डा. एपी सिंह जी और सहयोगी साथी जलकल विभाग, नगर निगम को ह्रदयतल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मार्गदर्शन करते रहें हैं और बतौर गार्जियन आदरणीय सीएमओ डा.मनोज अग्रवाल सर एनर्जी बूस्टर की तरह हमें ऊर्जा देते रहे हैं मैं पुनः एक बार फिर से सभी लोंगो को सहृदय धन्यवाद देता हूँ.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।