Skip to main content

DlightNews

*कोंच में देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जनः डीजे की धुन पर जमकर थिरके भक्त*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के कोंच नगर में 10 दिनों तक पंडालों में विराजमान देवी-प्रतिमाओं का रविवार को एकादशी के दिन धनु तालाब में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले देवी-प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान झांकियां अपने-अपने इलाकों में गईं, जहां लोग उनकी आरती उतारकर और पूजा-अर्चना करके स्वागत कर रहे थे। ढोल की धुनों पर युवा नाचते-गाते दिखे लोगों ने अपने घरों के बाहर रंगोलियां सजाईं, और बैंड-बाजों व ढोल की धुनों पर युवा नाचते-गाते दिखे। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी लोग शामिल हुए। कोंच नगर में द शहरा और देवी प्रतिमाओं का विसर्जन एक ही जगह, धनु तालाब पर किया जाता है। यहां दशहरे के अगले दिन देवी-प्रतिमाओं का विसर्जन करने की परंपरा है। रविवार को दुर्गा पंडालों से प्रतिमाओं को रथों में सजाकर लाया गया।सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही इसके बाद वे शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घूमीं, जहां भक्तों ने उनका स्वागत किया। दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान देवी-प्रतिमाएं शहर के विभिन्न स्थानों से होती हुई धनु तालाब पहुंचीं, जहां नम आंखों के साथ उनका विसर्जन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर भाग लिया और भंडारे का आयोजन भी किया। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही, ताकि कोई परेशानी न हो।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।