Skip to main content

DlightNews

संजीव खन्ना ने डेराबस्सी विधानसभा में पहले पर्चे रद्द करने और अब जबरन पंचायत चुनाव जीतने के लगाए आरोप
डेराबस्सी, 16 अक्तूबर
भाजपा नेता व प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने डेराबस्सी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर पहले विपक्षी उम्मीदवारों के पर्चे जबरन रद्द करने और धांधली कर बल प्रयोग के जरिए पंचायत चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस कृत्य से लोकतंत्र की हत्या हुई है और जनता आगामी 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

संजीव खन्ना ने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा में पंचायत चुनाव सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और परिणामों में हेरफेर करने के लिए बल के प्रयोग से जीते गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आप ने अपनी शक्ति और प्रभाव का इस्तेमाल करके पहले विपक्षी उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए, जिससे उन्हें चुनाव में अनुचित लाभ मिला। इसके परिणामस्वरूप, लोगों की आवाज़ का दमन और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, उनके बाद सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर जबरन चुनाव जीते गए हैं।

संजीव खन्ना ने आगे कहा कि पहले तो जीतने वाले उम्मीदवारों को चुनाव में भाग न लेने के लिए मजबूर किया गया और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां तक दी गई। जबरदस्ती और हेरफेर के इस कृत्य ने न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया है बल्कि यह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के सिद्धांतों के भी खिलाफ है। संजीव खन्ना ने डेराबस्सी के लोगों से इस अन्याय के खिलाफ खड़े होने और आगामी 2027 के चुनावों में अपनी आवाज उठाने की अपील की। संजीव खन्ना ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कु तरनतारन व पटियाला में फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए, जिसमें सब इंस्पेक्टर के साथ ही कई लोग घायल हो गए। बरनाला में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी व जालंधर में एक शिक्षक की मौत हो गई। मानसा ब्लॉक के गांव मानसा खुर्द में सरपंच पद के चुनाव बैलेट पेपर में दो महिला उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न गलत प्रिंट होने के चलते प्रशासन की ओर से चुनाव रद्द कर दिया गया। पटियाला के हलका सन्नौर के गांव खुडा में मतदान के दौरान कुछ लोग पोलिंग बूथ पर कब्जा कर बैलेट बॉक्स लेकर भाग गए। इस दौरान गोली भी चली, जिसमें एक नौजवान गंभीर घायल हो गया। कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव सवाल में जाली वोट डालने को लेकर विवाद हुआ और खूनी झड़प में बदल गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।