Skip to main content

क्राइम रिपोर्टर राजेश कुमार पंजाब DilightNews

निरंकारी सतगुरु का दिव्य आगमन 20 अक्टूबर को चंडीगढ़ में
सैक्टर 34 चंडीगढ़ के मेला ग्राउंड में रविवार को होगा निरंकारी संत समागम h
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर, 2024:- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन छत्रछाया में सैक्टर 34 चंडीगढ़ के मेला ग्राउंड शाम माल के सामने के विशाल मैदान में रविवार 20, अक्टूबर को सन्त समागम का आयोजन होने जा रहा है जिसका समय बाद दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक होगा । 

 इस समागम में चडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, जीरकपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं आसपास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित होकर इस दिव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर सतगुरु के आशीषों से लाभान्वित होंगे। 

 सन्त समागमों की महत्ता को धर्म, ग्रंथों में भी विशेष रूप में वर्णित किया गया है। इसी पावन उद्देश्य को लेकर आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के नेतृत्व में ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी द्वारा इसे जन मानस तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत है ताकि हर इंसान मानवीय गुणों को धारण कर परोपकार युक्त जीवन जीये। 

 चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज आदरणीय श्री ओ पी निरंकारी जी और संयोजको मुखियों व सेवादल के खेत्रीय संचालको और सेवादल के सदस्यों एवं भक्तों ने सामूहिक रूप में निरंकार प्रभु परमात्मा का सिमरन करके सेवा का आरंभ की गई समागम परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ सफाई की जा रही है ताकि आने वाले सभी श्रद्धालु जन सतगुरु के पावन सानिध्य में बैठकर इस सत्य संदेश को श्रवण कर अपने अंतर्मन में सुकून की अनुभूति कर सके।


 श्री ओ पी निरंकारी जी ने सभी नगरवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि आप सभी इस विशाल संत समागम में सम्मिलित होकर सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य दर्शनों और उनके अमोलक प्रवचनों से प्रेरणा प्राप्त करके अपने जीवन को सार्थक बनाये।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।