Skip to main content
आरबीएसके टीमों को टीबी व कुष्ठ रोग की जांच का दिया गया प्रशिक्षण


कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम अब जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों में टीबी और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों की भी स्क्रीनिंग करेगी।  टीम को बच्चों में इन रोगों के लक्षण मिलेंगे तो उन्हें संबंधित सीएचसी/पीएचसी या आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तर के अस्पतालों में  इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हीरा सिंह  ने दी। उन्होने बताया आरबीएससी टीम को कुष्ठ (लेप्रोसी), टीबी (ट्यूबरक्यूलोसिस) व अन्य स्वास्थ्य दशाओं की जाँच के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है ।

 एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया आरबीएसके की टीमें जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों में जन्मजात दोषों, रोगों, डिफिशिएंसी, विकास में देरी एवं किशोर-किशोरी स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करती है। इसके लिए स्कूलों में प्रतिवर्ष एक बार और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिवर्ष दो बार भ्रमण कर जांच किया जाता है। यहां से जो बच्चे जन्मजात दोषों से ग्रसित मिलते हैं उन्हें उपचार कराने के लिए संबंधित सीएचसी/पीएचसी एवं उच्च स्तरीय चिकित्सालय पर संदर्भित किया जाता है। जहां बीमारी के अनुरूप बच्चों का उपचार चलता है। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को जनपद के बाहर के अस्पतालों में भी भेजा जाता है। कुछ समय पहले तक आरबीएसके37 बीमारियों के लिए ही स्क्रीनिंग कर रही थी। अब इन दो बीमारियों का प्रशिक्षण मिलने के साथ 39 से ज्यादा बीमारियों की स्क्रीनिंग की ज़िम्मेदारी टीमों के ऊपर होगी जिसमें टीबी (क्षय रोग) और कुष्ठ रोग भी शामिल हो गया है। सीएमओ कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के 10 ब्लाकों के आरबीएसके टीम के  40 सदस्यों को शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विशेष रूप से टीबी और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से ग्रसित बच्चों के परीक्षण की विधि के बारे में बताया गया। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर राकेश गौड़ ने बताया जिला क्षय रोग के नोडल जी एस चौहान, व अनुराग तिवारी   द्वारा टीमों को टीबी को पहचानने का प्रशिक्षण दिया। कुष्ठ रोग अधिकारी ड्रा फतेह बाहदुर व कुष्ठ रोग विशेषज्ञ आशीष अवस्थी ने  टीमों को कुष्ठ रोगों को पहचानने की विधि बताई। इस प्रशिक्षण में आरबीएसके के नोडल एसीएमओ डॉ. वी पी सिंह समेत सभी ब्लाकों के मेडिकल अफसर, डॉ प्रमोद टीबी, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे ।
अबधेश कुमार जिला रिपोर्टर कानपुर महानगर की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।