Skip to main content
प्रयागराज

लड़कियों की तस्करी एवं फर्जी शादी कराने वाले गिरोह के ग्याहर सदस्य गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 11 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार


प्रयागराज। खुल्दाबाद एवं अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार दोपहर अन्तर्राज्जीय लड़कियों की तस्करी एवं फर्जी बाल विवाह और शादी करके लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत ग्यारह सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के कब्जे से दो अपृहता तथा अन्य कई फर्जी दस्तावेज बरामद किया है।
   उक्त जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गिरोह के सदस्यों में सिमरन पत्नी जानू सोनकर निवासी हिम्मतगंज खुल्दाबाद प्रयागराज, सोनी उर्फ स्नेहा पाण्डेय पुत्री नीरज पाण्डेय निवासी लोकनाथ चैराहा थाना कोतवाली प्रयागराज, नीतू साहू पत्नी शिव बाबू साहू निवासी काशीराम कालोनी एडीए कालोनी नैनी प्रयागराज और प्रदीप कुमार पुत्र भगवती दीन निवासी आनन्द नगर थाना नैनी प्रयागराज, जानू सोनकर निवासी हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद, डब्लू साहू पुत्र गम्भीर निवासी चाटवली गली नया पुरवा थाना करेली प्रयागराज, अमित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी दनामण्डी गोकुण्डा थाना चन्दोरी जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान, दिलवर हबीब निवासी शंकरगढ़ रोड नारीबारी प्रयागराज, लकी श्रीवास्तव पुत्र श्यामजी सिन्हा निवासी राजरूपपुर थाना धूमनगंज, विकास सिंह पुत्र समर बहादुर निवासी बैरहना थाना कीडगंज, संतोष साहू पुत्र ननकू साहू निवासी नई बस्ती छाया क्लीनिक के सामने गली थाना करेली प्रयागराज मूलपता कन्जापार थाना करारी कौशाम्बी है।
   गिरोह के कब्जे से लूट का एक मोबाइल,पुलिस की फर्जी चार आईडी, चार फर्जी आधार कार्ड, दो निर्वाचन कार्ड फर्जी, जिलाधिकारी इलाहाबाद की मोहर, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएचक्यू इलाहाबाद की मोहर, एक बाल विवाह अधिकारीकी आईडी, शादी की नोटरी व काफी संख्या में लड़कियों के आधार कार्ड समेत अन्य कई दस्तावेज तथा ग्यारह मोबाइल एवं उन्नीस सौ रूपया बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पूंछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि गिरोह में शामिल तीन लड़किया राजस्थान, दिल्ली, गुजरात सहित विभिन्न शहरों में फर्जी शादी करके वहां से दूल्हे का जेवरात लेकर भाग निकली है।
   इसके साथ रेलवे स्टेशनों पर लावरिस या फिर घर से भागी लड़कियों को अपने झांसे में लेकर दूसरे प्रान्त में ले जाकर मोटी रकम लेकर बेंचने का कारोबार करते है। इस पूरे गिरोह में पचास से अधिक महिला एवं पुरूष सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश से एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ भागकर कुछ दिन पहले शहर में पहुंचा और रेलवे जंक्शन इलाहाबाद पर उसकी मुलाकात डब्बू से हो गई। वह उसके प्रेमी को दिल्ली कमाने के लिए जाने कहा और लड़की को अपने घर रख लिया। जब उसके प्रेमी को आशंका हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की।
  मामले की जांच खुल्दाबाद थाना एवं करेली पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में मिली लावारिश महिलाओं के शवों की पहचान एवं अपहरण, गुमशुदगी जिले के आस-पास जिलों में हुई उसकी जांच कराने के लिए निर्देश जारी किए गए है। गिरोह के सदस्य फर्जी शादीकर राजस्थान भेजता है और जहां से वह गहने एवं मोटी रकम लेकर बहाने से भाग निकली है। इस तरह यह पूरा गिरोह कई गोरख धन्धे में शामिल है। अबतक यह गिरोह सैकड़ो फर्जी शादिया करा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।