Skip to main content
आज दिनांक -- 22/09/2019 दिन रविवार को राष्ट्रीय विश्वकर्मा स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रधान कार्यालय ग्राम-बादल गंज पोस्ट-घूरपूर यमुना पार प्रयागराज में भगवान् श्री विश्वकर्मा जी का पूजन पूरे विधि-विधान से (पंडित श्याम सुंदर शास्त्री (विश्वकर्मा)जी द्वारा पूजन हवन यज्ञ मुख्य न्यासी/अधिवक्ता एल0पी0शर्मा द्वारा करवाया गया और इस पूजन महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे उच्च न्यायालय केअधिवक्तागण के साथ-साथ अनेको जनपदो से आये हुए भारी संख्या मे अधिवक्तागणो ने भाग लिया जिसमे संघ के मुख्य संरक्षक श्री रमाकान्त विश्वकर्मा जी द्वारा बताया गया कि भगवान् विश्वकर्मा जी को निर्माण और सृजन का देवता हमेशा से माना जाता रहा है उन्हे दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर भी कहा जाता है उन्होंने बड़े ही सरल भाषा मे कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि मे जो भी कर्म सृजनात्मक है जिन कर्मो से संसार का मानव से लेकर जीव तक का जीवन संचालित होता है उनके मूल में विश्वकर्मा है। अतः उनके पूजन से प्रतेक व्यक्ति को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है वही कर्मो मे आनी वाली सभी अड़चनो को समाप्त कर्ता है और कहा कि सभी विश्वकर्मा समाज एक जुटता का परिचय देते हुए राजनीति में बढ़चढ़ कर आगे आते हुए समाज को तेज गति से विकास करने को कहा।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व संघ के मुख्य न्यासी एल0पी0शर्मा ने कहा कि संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है कि देश के हर भाग से विश्वकर्मा समाज को एक मंच पर लाकर जागरूक करना और समाज को विकास के मुख्य धारा से जोड़कर ताकतवर बनाते हुए विकास करना/करवाना है।और
इसका पूर्ण रूप से विस्तार करना  होगा इसके लिए संघ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। और पूजन एवं प्रसाद वितरण के बाद आयोजित भण्डारे में सैकड़ो लोगो ने भोजन किया और भण्डारे का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा और सभा का संचालन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार विश्वकर्मा व श्री प्रकाश प्रचण्ड ने किया। उपस्थित अधिवक्तागणो में कपूर चन्द विश्वकर्मा अनूप कुमार शर्मा  दिनेश कुमार शर्मा राजेश्वरी विश्वकर्मा अरविंद विश्वकर्मा सुर्य प्रकाश विश्वकर्मा कमलेश शर्मा रिंकीरेनु ,संकठा व अन्य जनपदो से आयी हुई महिला अधिवक्ता वगैरह के साथ-साथ मा0 उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री विजय कुमार विश्वकर्मा जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और मनोज शर्मा,राम कुमार शर्मा,अंकुर विश्वकर्मा, महेन्द्र विश्वकर्मा,आशुतोष विश्वकर्मा, मंजीत विश्वकर्मा,कुलदीप विश्वकर्मा,वगैरह ने आभार व्यक्त किये। इलाहाबाद,वाराणसी,कानपूर,मीरजापुर,लखनऊ,चित्रकुट मंडलो के साथ-साथ अन्य मंडलो से संघ के प्रतिनिधियो ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम मे हिस्सा लिया जिसमे शुभम,रूपेश शर्मा, आयुष्मान, आलोक शर्मा, विरेंद्र शर्मा अंकुर आदि ने अतिथियो को बुके व माला पहना कर स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।