Skip to main content

जियोफोन 2 रीचार्ज प्लान : जानें कीमत, वैलिडिटी और कितना मिलेगा इंटरनेट डेटा DlightNews LIVE24X7


रिलायंस जियो (Reliance Jio) का 4-जी एनेबल्ड जियोफोन 2 (JioPhone 2) फीचर फोन अब 2,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. टेलीकॉम कंपनी ने जियोफोन 2 खरीदने के इच्छुक लोगों को आसान किश्तों में, यानी EMI के ज़रिये भी खरीद पाने की पेशकश दी है. जियो की वेबसाइट jio.com के अनुसार, इस फोन के लिए किश्तें 141.17 रुपये से शुरू हो जाती हैं. इसके अलावा जियो अपने जियोफोन यूज़रों के लिए विशेष प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी लाया है, जिनकी कीमत 49 रुपये, 99 रुपये, 153 रुपये, 297 रुपये तथा 594 रुपये है. जियो की वेबसाइट के अनुसार, 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये कीमत वाले मासिक पैकों की वैधता, यानी वैलिडिटी 28 दिन की होगी, जबकि 297 रुपये तथा 594 रुपये वाले दीर्घावधि पैक (लम्बी अवधि के पैक) क्रमशः 84 दिन और 168 दिन तक वैध रहेंगे.
जियोफोन उपकरणों के लिए प्रीपेड रीचार्ज पैक की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है...

जियोफोन के लिए रिलायंस जियो के 49 रुपये वाले प्लान के तहत कुल 1 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डेटा हासिल होगा, और इसकी वैधता 28 दिन होगी. इसके अतिरिक्त इस जियोफोन रीचार्ज पैक में उपभोक्ता, यानी सब्सक्राइबर को 50 मुफ्त SMS भी मिलेंगे. इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.
इस प्लान के तहत, जियो अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 14 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डेटा दे रहा है. हर रोज़ की हाईस्पीड डेटा लिमिट आधा जीबी (0.5 जीबी) होगी, जो खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64 केबीपीएस (64 kbps) रह जाएगी. इस पैक में सब्सक्राइबर को 300 मुफ्त SMS मिलेंगे, तथा इसकी वैधता 28 दिन होगी. इस पैक के साथ भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.
इस प्लान के तहत, जियो अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 42 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डेटा दे रहा है. हर रोज़ की हाईस्पीड डेटा लिमिट डेढ़ जीबी (1.5 जीबी) होगी, जो खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64 केबीपीएस (64 kbps) रह जाएगी. इस पैक में सब्सक्राइबर को 100 मुफ्त SMS मिलेंगे, तथा इसकी वैधता 28 दिन होगी. इस पैक के साथ भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.
इस प्लान के तहत, जियो अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 42 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डेटा दे रहा है. हर रोज़ की हाईस्पीड डेटा लिमिट आधा जीबी (0.5 जीबी) होगी, जो खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64 केबीपीएस (64 kbps) रह जाएगी. इस पैक में सब्सक्राइबर को 300 मुफ्त SMS मिलेंगे, तथा इसकी वैधता 84 दिन होगी. इस पैक के साथ भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा.

इस प्लान के तहत, जियो अपने सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 84 जीबी हाईस्पीड इंटरनेट डेटा दे रहा है. हर रोज़ की हाईस्पीड डेटा लिमिट आधा जीबी (0.5 जीबी) होगी, जो खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड 64 केबीपीएस (64 kbps) रह जाएगी. इस पैक में सब्सक्राइबर को 300 मुफ्त SMS मिलेंगे, तथा इसकी वैधता 168 दिन होगी. इस पैक के साथ भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा
.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।