Skip to main content
बठिंडा (पब्लिक पावर मिशन) पुलिस ने एक बार फिर खाकी को दागदार किया है। मौड़ थाने के SHO, हेड कांस्टेबल व उनके एक कारिंदे ने दुबई से दो किलो 400 ग्राम सोना ला रहे एक व्यक्ति को लूट लिया। उसकी शिकायत पर सदर पुलिस बठिंडा ने थाना मौड़ के SHO खेमचंद पराशर, हेड कांस्टेबल अवतार सिंह व निजी कारिंदे अनूप ग्रोवर को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सोना बरामद कर लिया है। बरामद सोने की जांच के लिए बठिंडा पुलिस ने कस्टम विभाग को पत्र लिखा है।
राजस्थान के नागौर जिले के शेरानी गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि उसके भाई का दोस्त मोहम्मद इमरान बीते वीरवार को दुबई से अमृतसर पहुंचा था। उसे अमृतसर से लेकर वह गाड़ी से राजस्थान जा रहे थे। इस दौरान बठिंडा-मलोट रोड स्थित गांव बहमण दीवाना में एक ढाबे के पास काले रंग की इनोवा गाड़ी में सवार एसआइ खेमचंद ने खुद को थाना प्रभारी बताते हुए उनकी गाड़ी की जांच की बात कही। इस दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार भी वहां पहुंची। इसमें से आरोपित हेड कांस्टेबल अवतार सिंह व उसका कारिंदा अनूप ग्रोवर उनको थाना मौड़ ले गए। जहां उन्हें चार घंटे तक अवैध तरीके से थाने में बैठाकर रखा गया।
आरोपित SHO ने उनके प्रेस, एक खिलौना गाड़ी व एक अन्य सामान में फिट किया गया सोना निकाल लिया और उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उक्त सामान उसका दोस्त दुबई से लेकर आया था। इस वारदात के अगले दिन उसने मामले की शिकायत SSP बठिंडा से की। SSP ने मामले की पड़ताल करने के बाद थाना सदर बठिंडा में थाना मौड़ प्रभारी एसआइ खेमचंद पराशर, हवलदार अवतार सिंह, कारिंदे अनूप ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
मौड़ थाने के SHO ने यह कार्रवाई अपने थाने से 50 किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र में की। उन्होंने संबंधित थाने के SHO को इसकी सूचना नहीं दी थी। SSP बठिंडा डॉ. नानक सिंह ने बताया कि आरोपित आपस में मिलकर सोना हड़पना चाहते थे। दोनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभगीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सचिन अरोडा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।