Skip to main content
मालपुरा टोडारासिंह विधान सभा क्षेत्र के किसानों को प्रशासन के अश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त                     । मालपुरा विधान सभा क्षेत्र मे अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर विधायक कन्हैया लाल चौधरी के नेतृत्व में हिंडाला मोड पर चल रहा धरना समाप्त हुआ        ।मालपुरा विधान सभा क्षेत्र के धरना स्थल पर पहुंचे उपखंड अधिकारी अजय कुमार आर्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल सोकरिया के समझाइस के बाद विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की
 किसानों के संघर्ष की हुईजीत
 उपखण्ड अधिकारी अजय आर्य, तहसीलदार अनिल चौधरी ने फसल खराबे की बात को स्वीकारते  हुए शीघ्र ही अधिक से अधिक गिरदावरी रिपोर्ट बनवाकर शीर्ष अधिकारियों को भिजवाने की बात कही,
सभी अधिकारियों ने माना कि वाकई किसानों को अतिव्रष्टि से नुकसान हुआ हैं। एवं बहुत से खेतों में तो अभी भी पानी भरा है। क्षेत्र में खेतों की फसल खड़ी-खड़ी ही नष्ठ हो चुकी हैं।
उपखण्ड अधिकारी अजय जी आर्य ने कहा कि कृषि विभाग ने जो खराबे की रिपोर्ट में 80% के लगभग का खराबा माना हैं। वास्तव में क्षेत्र में इससे भी ज्यादा खराबा हुआ है। राजस्व विभाग मौके की स्तिथि एवं कृषि विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुरूप अपनी रिपोर्ट तैयार करके भिजवायेगा।  उपखण्ड अधिकारी के आश्वासन पर सभी किसानों की आपसी सहमति होने पर विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने धरना समाप्ति की घोषणा की

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।