Skip to main content
फटी सड़कें, पलटी गाड़ियां...देखें- PoK में भूकंप से तबाही की पहली तस्वीर
राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भूकंप के तेज झटके से दहल गया. भूकंप की वजह से पाकिस्तान में भारी तबाही मची है. भूकंप की वजह से पांच लोगों के मरने की खबर भी सामने आई है. भूकंप के झटके 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं. भूकंप का झटका महसूस करते ही लोगों में दहशत फैल गई और वो अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए. हालांकि

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मीरपुर में भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई इमारतों के गिरने की खबर भी सामने आ रही है. पीओके में भूकंप की वजह से 58 लोगों के बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान में कई जगह सड़कों में दरार भी नजर आने लगी है.
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 नापी गई है, इसका केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है. यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है.

अब तक भूकंप से भारत में जानमाल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है. भूकंप का केंद्र PoK का जाटलान इलाका बताया जा रहा है. यह इलाका सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है.

हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी ने साफ किया है कि जम्मू-कश्मीर में भूकंप से अब किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

पीओके में भूकंप की वजह से मची तबाही में पांच लोगों के मौत की खबर भी सामने आ रही है.  वहां सड़कें बीच से फट गई हैं. गाड़ियां पलट गईं.


पाक मीडिया का यह भी दावा है कि यहां एक इमारत पूरी तरह से जमींदोज हो गई है, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है.

इससे पहले 2005 में भी जम्मू-कश्मीर में ऐसा ही तेज भूकंप आया था. उसमें कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था. उस समय 7.6 स्केल का भूकंप आया था, जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी.


डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में भूकंप के झटके जोरदार तरीके से आठ से 10 सेकंड तक महसूस किए गए. भूकंप का असर प्रमुख रूप से इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर में देखने को मिला.

पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल के मुताबिक पीओके में नहर के किनारे करीब 20 गांव भी भूकंप की चपेट  में आ गए  हैं जिस वजह से वहां हजारों लोग मुश्किल में फंस सकते हैं. बता दें कि 8 अक्टूबर, 2005 में भी पीओके में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी.


पीओके में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से लेकर दफ्तरों की इमारत से बाहर की ओर भागते नजर आए.
बता दें कि झेलम नदी पर बने मंगला डैम से ही यह नहर निकलती है जिसके आसपास नुकसान की खबर है.

नहर पर बने पुल के भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है. आसपास के गांवों में अब नहर का पानी भरने का भी खतरा मंडरा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।