Skip to main content
ग्राम पंचायत -जसरा मारूफपुर
ब्लॉक -फतेहपुर 84
जनपद- उन्नाव
समस्या- कच्चा घर गिरने से एक दंपत्ति दब करके हुआ घायल
ग्राम पंचायत जसरा मारूफपुर मे सुरेश शुक्ला का कच्चा मकान लगातार बारिश  होने के कारण ढह गया जिसमें सो रहे दंपत्ति दब गए पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर उनको मलबे से बाहर निकाला दोनों दंपत्ति सुरक्षित हैं ।वह सिर्फ मामूली चोटें आई हैं एक 1 साल की बच्ची भी दब गई थी। सुरेश शुक्ला का पूरा मकान कच्चा बना हुआ था गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले  प्रधान जमुना धर शुक्ला ने भरसक प्रयास किया आवास दिलाने के लिए सुरेश शुक्ला को लेकिन पंचायत सचिव शिवदत्त ने उसको अपात्र घोषित करके उसका आवास सूची से हटा दिया कहीं ना कहीं पंचायत सचिव शिवदत्त के कार्यशैली मे कोताही बरतने के कारण आज एक दंपत्ति की जिंदगी चली जाती ।शिवदत्त जी ने बाहर सुरेश शुक्ला के भाई का पक्का मकान देखकर सुरेश शुक्ला का घर समझ कर उसका आवास सूची से हटा दिया। शिवदत्त जी ने अंदर जाकर के सुरेश शुक्ला का मकान देखना भी मुनासिब नहीं समझा ।यह पंचायत सचिव अपनी मनमानी करते हैं ।प्रधान ने बहुत मिन्नतें की सचिव शिवदत्त से लेकिन शिवदत्त एक दबंग सचिव हैं। उन्होंने साफ मना कर दिया। अब देखना या है की सुरेश शुक्ला को अब दोबारा छत नसीब होती है या नहीं। यह एक बहुत बड़ा सवाल है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।