Skip to main content
ब्रेकिंग कानपुर

स्कूल की लापरवाही से हुआ 8वर्षीय छात्रा का एक्सीडेंट। लापरवाह निकला 16 मार्च दंगे का आरोपी

संतोष कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ
कानपुर थाना चमनगंज अंतर्गत फहिमाबाद रेलवे लाईन स्थित मदरसा ख़िदमतुल इस्लाम की 8वर्षीय छात्रा को आज सुबह आज 8 बजे छात्रा की माँ उसे स्कूल छोड़ कर आई थीं और 9:30 पर मदरसा ख़िदमतुल इस्लाम के स्टाफ ने पूरी गैर जिम्मेदारी उसे अकेले फीस लेंने घर  भेज दिया तभी रास्ते मे एक दोपहिया वाहन ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे छात्रा को गम्भीर चोटे आ गईं और दोपहिया वाहन वाला मौके से फरार हो गया। छात्रा की हालत गभीर होने के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस प्रकरण में जब परिजनो ने स्कूल प्रबंधक विलायतुल्लाह से बात करनी चाही तो विलायतुल्लाह ने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि स्कूल के निकलने के बाद बच्चा
मरे या कुछ भी हो हमसे कोई मतलब नही हैं।
जबकि परिजनो ने बात करते हुए बताया कि प्रतिदिन वो अपनी पुत्री
को स्कूल छोड़ने व लेने जाते थे । लेकिन आज स्कूल वालो ने उसे क्लास के बीच मे ही उसे अकेला फीस लेने घर भेज दिया। औऱ ये हादसा हो गया। इस हादसे के स्कूल वाले ही
ज़िम्मेदार है और हमने स्कूल वालो के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है

वही जानकार बताते है कि विलायत उल्लाह 16 मार्च दंगे का आरोपी है और विलायत उल्लाह पर गम्भीर धाराओ में थाना बेकनगंज से मुकदमे पंजिकृत हैं लेकिन यह कांग्रेस सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल का पी आर ओ रहा है जिसके चलते यह पुलिस पर हमेशा दबाव  बनाए रहता है और पुलिस इसपर कार्यवाही नही करती
सूत्र यह भी बताते है कि फहिमाबाद रेलवे लाइन पर रेलवे की जमीन पर मानको के विपरीत 4 मंजिला इमारत तानी हुई है और उसी से इमारत में मदरसा चलाता है और सरकार से बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने के नाम पर सरकार से पूरी रकम ऐंठते है और दूसरी तरफ भोली भाली जनता को प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल बताकर जनता से फीस के नाम पर मोटी रकम ऐंठता है
अब देखना यह है कि इसपर आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।