गूगल पे के जरिए उड़ाया दो लाख से अधिक रुपये। मानधाता(प्रतापगढ़)। आज गूगल पे के जरिए टप्पेबाजों ने उड़ाई दो लाख से अधिक रुपये। मान्धाता थाना क्षेत्र के गांव के बुआपुर के निवासी मो शरीफ पुत्र आजीम के भारतीय स्टेट बैंक चांदपुर के एकाउंट से छ बार में 211994 रुपए एक घंटे के अंतराल में उड़ा दिए। एक सप्ताह पहले उन्होंने आईआरसीटीसी के जरिए इलाहाबाद से मुम्बई के लिए 1208 रुपए का टिकट बुक कराया था । टिकट बुक करते समय ट्रांजेक्शन फेल हो गया। उन्होंने कस्टमर केयर कर बात की। फोन नहीं उठा। बाद में कस्टमर केयर का फोन वापस आया, उन्होंने एटीएम कार्ड को स्कैन करके मांग लिया। फोनपे ऐप के जरिए छ बार में दो लाख से रुपए उड़ा दिए। रुपए उड़ने के बाद वे एसबीआई चांदपुर गये। बैंक में सूचना देने के बाद लांक कर दिया। भुक्तभोगी ने मान्धाता थाने में रुपए उड़ाने की तहरीर दी है।धमेंद्र दुबे की रिपोर्ट
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

Comments
Post a Comment