बिहार-उत्तर प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी,अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत
त्तर-प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है. कई जगहों पर ट्रेने रद्द की गई हैं तो कई जगह ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर अगले कुछ दिनों में दोनों ही राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. बारिश और बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात की वजह से अभी तक अकेले इन दोनों राज्यों में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बिहार में लगातार बारिश से राजधानी पटना की सड़कों और आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है. उत्तर प्रदेश में बीते चार दिनों में ही 73 लोगों की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश का प्रयागराज और बनारस समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने व सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है. जारी बयान में कहा गया है कि वर्षाजनित इन हादसों में पांच लोग घायल भी हुए हैं.वहीं, बिहार में, शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में
सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और इसके चलते रेल यातायात, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्कूल प्रभावित हुए हैं. मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक शहर में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जाता है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने मंगलवार तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर और गर्दनीबाग अस्पताल के परिसर में जलजमाव हो गया. जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि ने संवाददाताओं से कहा कि राजेंद्र नगर और एस के पुरी जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बिहार में 12 स्थानों पर शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई.मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान जताया कि बिहार के अधिकतर इलाकों में अगले 48 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होगी और स्थिति तीन अक्टूबर के बाद सामान्य होगी. भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने अगले 48 घंटे के पूर्वानुमान में बताया कि मध्य बिहार, पूर्वी बिहार, उत्तर पूर्वी बिहार एवं दक्षिण पूर्वी बिहार में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी. उसके बाद स्थिति में सुधार होगा और तीन अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो जायेगी. बैठक में मौजूद आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को 15 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भारी बारिश से जमीन धसने के कारण धनबाद मंडल के दिलवा- नाथगंज पर अप लाइन एवं डाउन लाइन पर परिचालन कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहा.इसके अलावा भी कुछ ट्रेन रद्द की गईं, कुछ को आंशिक रूप से रद्द किया गया और कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया. बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान के पटना स्थित कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक वैशाली जिला के जन्दाहा में 230.2 मिलीमीटर, नवादा जिला के रजौली में 222.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर जिला के रोसडा में 175.0 मिलीमीटर, गया जिला के टेकारी में 170.2 मिलीमीटर, वैशाली जिला के गोरौल में 158.2 मिलीमीटर, भागलपुर शहर में 134.3 मिलीमीटर, सुपौल जिला के बसुवा में 132.4 मिलीमीटर, पटना जिला के श्रीपालपुर में 123.2 मिलीमीटर, भागलपुर जिला के बिहपुर में 115.4 मिलीमीटर, नवादा जिला के हिसुआ में 110.0 मिलीमीटर, बेगुसराय जिला के खोदावनपुर में 106.4 मिलीमीटर और भागलपुर जिला के सबौर में 102.2 वर्षा रिकार्ड की गयी.
इस अवधि के दौरान पटना शहर में 98.0 मिलीमीटर, बक्सर शहर में 92.6 मिलीमीटर, जहानबाद जिला के मखदूमपुर में 91.2 मिलीमीटर और मुजफ्फरपुर जिला के सरैया में 90.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी .पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक क्रमश: 60.1 मिलीमीटर, 63.6 मिलीमीटर, 24.1 मिलीमीटर और 25.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को Dlight News टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी
बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment