Skip to main content
रेसिपी प्रतियोगिता व प्रदर्शन में महिलाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजन

कानपुर देहात 27 सितंबर 2019
 
आंगनबाड़ी केन्द्र अकबरपुर  में पोषाहार से बना दही बड़ा तो टेढ़ी में महिलाओं ने बनाया कटलेट

कानपुर देहात. पोषण माह के  दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रेसिपी प्रदर्शन व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केन्द्र में पहुंची महिलाओं ने पोषाहार से विभिन्न खाद्यय सामग्रियाॅ बनाकर वहां मौजूद गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को खिलाए। प्रतियोगिता के दौरान ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधियों ने महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।


 जिला कार्यक्रम अधिकारी  राकेश यादव ने बताया कि गुरूवार को जिले की 1788 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़े के तहत रेसिपी प्रतियोगिता व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं ने लड्डू प्रीमिक्स, मीठा व नमकीन दलिया और विसिंग फूड से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।640 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विकास खंड अधिकारी एस के मौर्या जी मौजूद ग्राम प्रधानों व उनके प्रतिनिधियों ने चुनी गई बेस्ट रेसिपी बनाने वाली महिला को पुरस्कृत किया। अकबरपुर ब्लाक के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सुपरवाईजर राम किशोरी त्रिपाठी की देख रेख में महिलाओं ने पोषाहार से लड्डू, बर्फी, दही बड़ा व मीठा नमकीन पकौड़ी बनाया।  ब्लाक के अकबरपुर आंगनबाड़ी केन्द्र पर सुपरवाईजर अरुणा देवी की निर्देशन में महिलाओं ने पोषाहार से गुझिया, पेड़ा, पोहा, लड्डू, बर्फी और स्वादिष्ट पकौड़ियां बनाई। पचपेड़वा ब्लाक की सुपहवाईजर अरुणा देवी  ने बताया कि  आंगनबाड़ी केन्द्र पर महिलाओं ने हलुआ, बर्फी, नमकीन पकौड़ी व लड्डू बनाये।
अबधेश कुमार जिला रिपोर्टर कानपुर महानगर की रिपोर्ट




नगर परियोजना की सीडीपीओ राम किशोरी त्रिपाठी ने बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय खनवा व टेढ़ी में महिलाओं ने पोषाहार से गुझिया, कटलेट, कालाजाम, पोहा आदि पौष्टिक व्यंजन बनाया जिससे किशोरी, महिलाओं और बच्चों में विभिन्न खाद्य पदार्थो के माध्यम से पोषाहार खाने में रूचि बढ़े और वे सेहतमंद बनें। अकबरपुर  ब्लॉक में  आदि के कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रतियोगियों को पोषाहार से विभिन्न प्रकार के रेसिपी बनाने की जानकारी दी और उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिससे सभी लाभार्थियों में पोषाहार को खाने के प्रति रूचि बढ़े और समुदाय में पोषाहार की उपयोगिता हो। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित करने में सहायिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।