Skip to main content
औरंगाबाद में  जाप के  कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज तथा दमनात्मक कार्रवाई  लोकतांत्रिक व्यवस्था को  कमजोर करेगा -  पप्पू यादव

 प्रेस विज्ञप्ति - पटना  27 सितंबर  2019 :  जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री राजेश रंजन पप्पू यादव  एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव  एजाज अहमद ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बिहार में बढ़ते अपराध, बलात्कार , बाढ़ और सूखा राहत  कार्यों  में अनियमितता तथा नये मोटर वाहन  काला कानून के खिलाफ औरंगाबाद में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की  भर्त्सना करते हुए सरकार से अविलंब दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है । साथ ही  कार्यकर्ताओं पर किए गए मुकदमे को  भी वापस लेने की मांग की है ,क्योंकि जनहित के मुद्दे पर आंदोलन को ऐसे  दमनात्मक तरीके से अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा स्वयं अपने हाथों से दबाना लोकतंत्र को कमजोर करने की एक  गहरी साजिश  है ।

नेताओं ने नीतीश कुमार से पूछा है कि बिहार में आये दिन हो रहे दुष्कर्म और गैंगरेप,  हत्या और लूट की घटनाओं को रोकने तथा अपराधियों पकड़ने में नाकाम रहने वाली  पुलिस-प्रशासन जनता के न्याय और हक की आवाज को दबाने के लिए इतनी तत्पर क्यों दिखाई देती  है ? क्या  सबका साथ सबका विकास का मतलब जनता के द्वारा हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने पर लाठी डंडे से पीटना ही न्याय का राज है यह बात समझ से परे है, जहां एक ओर  अपराधियों  से राज्य की जनता त्रस्त है वही प्रशासन के आतंक और दमनात्मक कार्रवाई से पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था ही अस्त-व्यस्त है।

  नेताओं ने कहा चाहे जो भी हो जन अधिकार पार्टी(लो) सरकार की ऐसी दमनकारी नीतियों से विचलित हुए बिना बेटियों की  सुरक्षा, युवाओं को रोजगार  और बढ़ते अपराध व सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार तथा मोटर वाहन काला कानून  के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।