Skip to main content
-प. दीनदयाल उपाध्याय जयंती-
शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का लिया संकल्प,मोदी सरकार प. दीनदयाल के सपनो को कर रही साकार।
कानपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जीवनी पर चर्चा कर शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। भाजपाइयों ने गोविंद नगर स्थित आदर्श चौराहा पर स्थापित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंघ की स्थापना के समय वे इसके प्रथम महासचिव बने ।वे लगातार लगभग 16 साल तक जनसंघ के महासचिव बने रहे ।उनकी कार्यक्षमता और परिपूर्णता के गुणों से प्रभावित होकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहा करते थे कि "यदि मेरे पास दो दीनदयाल हो तो मैं भारत का राजनीतिक चेहरा बदल सकता हूं"। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक थे ।उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका मानना था कि जब तक समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आ जाती तब तक हम एक मजबूत राष्ट्र व समाज की संकल्पना नहीं कर सकते ।उनकी इसी सोच को देश के प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्र सरकार ने अंगीकार करते हुए केंद्र सरकार की ज्यादातर योजनाएं आम गरीबों व मजलूमो को समर्पित है ।केंद्र सरकार की इन गरीब कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर उनके चेहरों पर  छाई निराशा और उदासी ,आशा व मुस्कान में बदल गई है ।एक तरह से केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगी है ।उनकी जीवनी पर चर्चा के बाद भाजपाइयों ने आसपास पॉलीथीन कचरा एकत्रित कर उसे डस्टबिन में डाला ।तत्पश्चात चावला मार्केट चौराहा तक दुकानदारों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व उपसभापति नवीन पंडित , जिला उपाध्यक्ष संदीपन अवस्थी,मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव,प्रकाश वीर आर्य, अनिता दीक्षित,मार्शल गुप्ता, संजीव दीक्षित,सुरेन्द्र कुमार गेरा,रवि शंकर सिंह ,शम्मी भल्ला आदि थे।
संतोष कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।