Skip to main content

मुकेश सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत

 मुकेश सक्सेना अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 के जिलाध्यक्ष हुए मनोनीत 

बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट





पश्चिमी उ0 प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं महासचिव विपिन जौहरी ने की नाम की घोषणा 


हरुनगला स्थित शील बारात घर में हुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उ0 प्र0 की बैठक में नयी कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ


बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला बरेली 5680/80-81 की एक अति आवश्यक बैठक हरुनगला स्थित शील बारात घर पर संपन्न हुई। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं महासचिव विपिन जौहरी का स्वागत डॉ पूजा सक्सेना अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, आशीष जौहरी, अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने किया।पश्चिमी उ0 प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं महासचिव विपिन जौहरी ने बैठक में मुकेश सक्सेना को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। तत्पश्चात मुकेश सक्सेना ने जिले की कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की जिन्हें पदाधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमें आर के जौहरी, डॉ पवन सक्सेना, संजय सक्सेना को संरक्षक, निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक सक्सेना, सुधीर मोहन, हिमांशु सक्सेना, शोभा सक्सेना, दीपक सहाय, विजय बब्बल को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार जौहरी को महासचिव, हिमांशु सक्सेना को संयुक्त सचिब, सुनील सक्सेना, अतुल सक्सेना, विकास सक्सेना को सचिब, श्यामदीप सक्सेना को कोषाध्यक्ष, मीरा मोहन, वी के सक्सेना को महानगर अध्यक्ष, रचना सक्सेना को महिला जिलाध्यक्ष, स्वेच्छा सक्सेना को महासचिव, सुरभि सक्सेना को कोषाध्यक्ष, रुचि सक्सेना को संगठन मंत्री, डॉ अनुराग सक्सेना को व्यापार प्रकोष्ठ, उन्मुक्त संभव शील को राजनैतिक प्रकोष्ठ, अमित आनन्द को युवा अध्यक्ष, शिवांग सक्सेना को युवा महासचिव, संजीव कुमार सक्सेना को युवा कोषाध्यक्ष, एवं पी, के, सक्सेना, अशोक सक्सेना, शिवम सक्सेना को विशेष कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी को प्रदेश पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करा कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी ने साल उड़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आनंद जौहरी अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जन्मदिन भी केक काट कर मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त अध्यक्ष बरेली मुकेश सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...