Skip to main content

DlightNews

*कालपी सीओ डॉ देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में नावांतुक कोतवाल ने पदभार ग्रहण करके गिनाई प्राथमिकताएं*
अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा-कामता प्रसाद

*दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*

कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी की मौजूदगी में स्थानीय कोतवाली में नावांतुक प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने पदभार ग्रहण करके क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई है। पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत एट थाना प्रभारी निरीक्षक के पद से स्थानांतरित होकर कालपी कोतवाली का पदभार कामता प्रसाद ने संभाला है। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में कोतवाली के मीटिंग हाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नावांतुक कोतवाल कामता प्रसाद ने बताया कि जन सहयोग के बिना अपराधों पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र में अमन एवं शांति स्थापित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फरियादी तथा पीड़ित नागरिक की समस्या को 24 घंटे सुना जाएगा तथा पीड़ित व्यक्ति समस्या का तत्परता पूर्वक समाधान किया जाएगा। विदित हो कि वर्ष 2007 बैच के थानेदार कामता प्रसाद कई जनपदों के डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों में प्रभारी के पद पर रहकर के कुशलता पूर्वक दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं। ललितपुर जनपद के महरौली, झांसी, शिवपुरी बाजार, मऊरानीपुर तथा जनपद जालौन के कदौरा,.एट आदि थानों में कुशलतापूर्वक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण किया जाएंगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि समय-समय पर पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाने में तत्पर रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।