Skip to main content

DlightNews

करनावद मे शराब  का अवैध  कारोबार                       आचार  संहिता  हो रही है तार तार                            देवास/करनावद । मतदान के सिर्फ 4  दिन बचे हैं और आचार संहिता भी लगी हुई है लेकिन  आबकारी विभाग की सांठगांठ और  मिली भगत से अनदेखी के कारण करनावद,  डबलचौकी ,अकबरपुर ,राघोगढ़, अखेपुर, पटड़ी और करनावद फाटे से लेकर कालापाठा पुलिस चौकी के पड़ोस में रपली चौराहे पर खुले आम बिना नंबर की गाड़ियों बुलेरो स्कार्पियो अन्य वहानो से शराब का अवैध धंधा किया जा रहा है ।लाइसेंस एक है परंतु अवैध डायरियो  पर शराब  बेची जा रही है । करनावद ,डबल चौकी में पुलिस निष्क्रिय व मौन है । आबकारी  अधिकारी करनावद में आती हैं और इक्का-दुक्का दुकानों ,ठिकानों  पर औपचारिक कार्रवाई करके चली जाती है । उनको यह तक नहीं दिखता है कि करनावद फाटे पर लाइसेंसी  दुकान है और पूरे नगर करनावद में डायरियों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है । बरखेड़ा, डेरिया साहू तक शराब पहुंचाई जा रही है । और तो और करनावद में रफली चौराहे पर एक लाइसेंस पर बड़ी सांठगांठ और सेटिंग से दो दुकान चल रही हैं ।
सामने स्कूल है आसपास बस्ती है ,  शराब पीने वाले वहीं पीकर गाली गलौज करते रहते हैं जिससे शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । इस दुकान की कई शिकायत भी की गई परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसका कारण आबकारी विभाग के जिम्मेदारों से अवैध कारोबारियों की गहरी सांठगांठ चर्चित है ।  किसी पाटीदार जी के मकान में यह  दुकान संचालित हो रही है और लाइसेंस करनावद फाटे  का है ।
आबकारी विभाग और पुलिस कुंभकरण नींद में  है ।चुनाव के 1 दिन पहले शराब की दुकान बंद रहेगी परंतु पहले ही ठेकेदार के द्वारा अवैध  डायरियों  से संचालित हो रही दुकानों पर माल भेज दिया जायेगा और यह सब कार्य बड़ी सांठगांठ होने के कारण हो रहा है ।  पुलिस और आबकारी विभाग की ग्रीन सिग्नल के कारण माल इधर से उधर जा रहा है और सहयोगियों को यह कारोबार बड़ा लाभ भी पहुंचा रहा है ।  वरिष्ठ आबकारी अधिकारी और जिले के मुखिया आचार संहिता के चलते कानून व्यवस्था सहित अवैध कारोबार ,अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण की बात और प्रचार कर रहे  हैं पर हकीकत अलाग है ।चर्चा है कि अवैध शराब के इस अनियंत्रित कारोबार के कारण जिले मे मतदान वाले दिन बड़ी घटनाएं हो सकती हैं जिसके लिए अवैध कारोबारियों सहित,ठेकेदार और आबकारी विभाग का निष्क्रिय अमला जिम्मेदार माना जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।