Skip to main content

DlightNews

भारतीय इस्लाम के आंतरिक रहस्यमय आयाम में सूफ़ी संत फ़कीर शाह मलंग समाज का इतिहास 

सूफ़ी किसे कहते हैं?  किसी मुस्लिम संत फ़कीर या दरवेश के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द है।

सूफीवाद किसे कहते हैं ?  यह इस्लाम के आंतरिक रहस्यमय आयाम को संदर्भित करता है जिसके अंतर्गत भारतीय संस्कृति परिवेश में सूफीवाद को समझने के लिए हमेशा से ही लोग खिंचे चलें आते हैं इस्लाम के भाई चारे और शांती के सन्देश को फैलाने के लिएँ आए दरगाहों पर मुरादे मांगने वालों की भीड़ यकीनन चौखट से ही उनकी झोलियाँ भरती हैं। वही  खानखाहों से लंगर बटते और लोगों की मुश्किलों को हल करने की कोशिश की जाती. वही लोबान, वही मन्नती धागे , सूफियाना कलाम ,क़व्वाली की महफ़िल, सूफी संगीत के साथ साथ सूफी डांस भी सूफ़ीवाद की लोकप्रियता का जीता जागता उदाहरण है।

सूफी मुसलमान किसे कहते हैं?
सूफ़ियत का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है.

सूफ़ीयों के सरनेम कितने होते हैं?
शाह, सांई, अलवी, दीवान, मदारी, दरवेश, छप्परबन्द, कलन्दर, कादरी, नक्शबंदी, सुहवर्दी, अशरफी, अत्तारी, ताजी, वारसी, जोगी और चिश्ती सूफी प्रमुख आदेश हैं। शतारी सूफी आदेश, सुहरावर्दी सूफी आदेश की शाखा है। अतः सूफ़ी समाज अपने नाम के आगे या पीछे उपरोक्त सरनेम लगाते हैं।

सूफियों का लक्ष्य है?
सूफियों के प्यार भरे इस्लामी सन्देश की ही कशिश है कि आज भी देश में ऐसी सैंकड़ों दरगाहें हैं जिनकी देख रेख ग़ैरमुस्लिम कर रहे हैं.लेकिन सूफियों में दरगाह खानकाह मज़ार तकिया चिल्ले आदि की विरासत को आगे बढाने की प्रमुख जिम्मेदारी जिंदा शाह मदारी सिलसिले के शाहों की होती है यही सूफ़ियत उदारवादी इस्लामी सन्देश देता है। यह इस्लाम के ऐसा आंतरिक रहस्यमय मार्ग सुझाता है जिसकी सहायता से आदमी समाज का अंग रहते हुए इस दुनिया की बुराइयों से बचा रहे।

सूफ़ी सन्त?  इस्लाम में सूफी सन्तों को इसीलिये फकीर कहा जाता है क्योंकि फकीर का अरबी भाषा के शब्द फक़्र से बना है जिसका अर्थ होता गरीब। वे गरीबी और कष्टपूर्ण जीवन जीते हुए दरवेश के रूप में आम लोगों की बेहतरी की दुआ माँगने और उसके माध्यम से इस्लाम पन्थ के प्रचार करने के साथ-साथ शिक्षा-दीक्षा भिक्षावृत्ति पूजा-पाठ किया करते हैं। जिस प्रकार हिन्दुओं में साधु, संन्यासी, विरक्त,महात्मा, स्वामी, योगी  या त्यागी पुरुष, व बौद्धों में बौद्ध भिक्खु को सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त है उसी प्रकार मुसलमानों में भी फकीरों को वही दर्ज़ा दिया जाता है। यही नहीं, इतिहासकारों ने भी यूनानी सभ्यता की तर्ज़ पर ईसा पश्चात चौथी शताब्दी के नागा लोगों एवं मुगल काल के फकीरों को एक समान दर्ज़ा दिया है।

मलंग की परिभाषा?
मलंग एक अनिश्चित मूल का शब्द है, जो एक भटकते ब्रह्मचारी भिक्षुक या सूफी संत के मंदिर के (अर्ध-) स्थायी निवासी को दर्शाता है, जिसने कथित तौर पर दुनिया को त्याग दिया है और खुद को भगवान की मंगेतर या दुल्हन की तरह देखता है। मृत संत होते हैं.
जिसका का मतलब किसी मे खोया हुआ निश्चिंत तथा मस्त व्यक्ति यह एक प्रकार का मुसलमान फ़कीर (साधु) होते हैं जो निश्चिंत तथा मस्त रहते हैं।

सूफी-संतों का उपनाम शाह ?
शाह फ़ारसी भाषा से लिया गया है, शाह का अर्थ है 'बहुत बड़ा'। अर्थात जो जनता में सबसे बड़ा हो उसे शाह (राजा) कहते है।
भारत में आए पहले सूफी संत फ़कीर हजरत बदिउद्दीन जिंदा शाह मदार सभी ने शाह उपनाम लगाया और धार में राजा भोज के काल में 1000 ईस्वी में तशरीफ़ लाए शाह चंगाल ने भी शाह उपनाम लगाया। भारत के उत्तरप्रदेश के मकनपुर में मदार शाह रह0 की दरगाह है । मदार शाह ने इस्लाम धर्म का प्रचार सारे भारतवर्ष में ही नहीं किया बल्कि पूरी दुनिया में हजरत जिंदा शाह मदार ने इस्लाम धर्म का प्रचार किया।
भारत के कोने-कोने में, जंगलों में, वीरानों में, पहाड़ों और आबादियों में जहाँ-जहाँ भी नजरे जाती है किसी ना किसी अल्लाह के वली की समाधि दिखाई देती है ये सभी सूफी संत शाह है।
शाह मुस्लिम जाति के लोग ज्यादातर एशिया में निवास करते है। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और नेपाल में शाह उपनाम वाले निवासी मिल जायेंगे।

टिप्पणी ?  वर्तमान भारतीय मुस्लिम समुदाय परिपेक्ष्य में  फ़कीर मूल जाति और उसके सरनेम उपजाति शाह, सांई, अलवी, दीवान, मदारी, दरवेश छप्परबन्द, कलन्दर, चिश्ती, क़ादरी, वारसी, नक्शबंदी के रूप में मुस्लिम पसमांदा समाज के पिछड़ी जाति सूची में अंकित है। मुस्लिम मूल जाति फकीर में और शाह आदि सरनेम रखने वालों को उन्हें घुमंतु विमुक्त, बिलुप्त होती जाति मानते हुए भारत सरकार को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक विकास पर बल देने की आवश्यकता है।

मान्यताएं ? शाह उपनाम वाले सैयद जाति से होते हैं चूंकि फ़ातेमा और अन्य पत्नियों से पैदा हुए बच्चों के पिता हजरत अली ही है इसलिए सैयद वंश के लोग सरनेम में अपने बाप हजरत अली का नाम भी उपनाम की तरह लिखते है। सैयद जाति में बैग, अमीर और शाह भी लक़ब है। शाह को फ़कीर भी कहा जाता है। फ़क़ीर के लफज़ी मायने जरूरतमंद है। अलवी या अल्वी एक बहु-प्रचलित मुस्लिम उपनाम है। इसका अर्थ इस्लाम के चौथे खलीफा अली से सम्बंधित या उनके वंश से जुड़े लोग हैं उन्हें भी फ़कीर कहा जाता है।
संकलन:- ताहिर शाह, चांदनी शाहबानो राष्ट्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफी संत फकीर शाह मलंग प्रकोष्ठ, सौजन्य से:- राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।