Skip to main content

DlightNews

*भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें सनातनी : धीरज ओझा*

*कसेरुआ में भगवान राम के आदर्शों का भव्य रूप से हो रहा है मंचन* 
रानीगंज/प्रतापगढ़
आज हम सभी सनातन धर्म के लोग मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र  जी के आदर्शों को अपनाकर अपने परिवार, गाँव और देश में मर्यादा, संस्कार सनातन धर्म की नींव को और मजबूत करें तभी हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधर्मी लोगों और हिंदू विरोधी राजनैतिक दलों और उनके नेताओं पर  अंकुश लग सकेगा। 

उक्त बातें रानीगंज भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कसेरुआ ग्राम सभा में चल रहे रामलीला के मंचन के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के चरण छू कर आशीर्वाद लेने के उपरांत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा। आगे पूर्व विधायक ने कहा कि हम और हमारी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी हमेशा से भगवान राम के मन्दिर निर्माण की बात कहते रहे जो आज अयोध्या में भव्य मन्दिर बन रही है और 22 जनवरी को करोड़ों लोग दर्शन करेंगे। जीवन पर्यन्त भगवान् राम की सेवा और राम विरोधी ताकतों से लड़ता रहूँगा। 

रामलीला समिति के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह परिहार ने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रामलीला का मंचन 25 अक्टूबर से प्रारंभ है और 2 नवंबर को समाप्त होगा 3 नवम्बर को उसी मंचन के स्थान पर विशाल मेला लगेगा। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने लोगों को बताया कि कसेरुआ का रामलीला मैदान और रामलीला मंचन का पक्का मंच  रामलीला परिवार को मुहैया कराने का महत्वपूर्ण कार्य माननीय धीरज ओझा जी ने किया है। आगे गहलौत और आशीष गौतम बी डी सी ने रामलीला मैदान में एक इंडिया नल लगवाने को धीरज ओझा जी से कहा। 

भगवान राम की भूमिका में गणेश सिंह विधार्थी ने धीरज ओझा जी को भविष्य में मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। 

भगवान् लक्ष्मण का रूप पप्पू सिंह, माता जानकी का आकाश श्रीवास्तव, निषादराज का अमृतलाल पपीहा, ब्रह्मा का अमरनाथ पटेल, अशोक कुमार श्रवण के रूप में मंचन किया। 
 राम- निषाद, सीता - लक्ष्मण, हनुमान- रावण संवाद सुनकर और सीता स्वयंबर, लंका दहन, शक्ति बाण, रावण वध आदि दृश्य को देखकर सभी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। 

इस अवशर पर रामलीला समिति के सचिव राम किशुन पटेल, प्रबंधक फूल चंद्र चौरसिया आदि सभी पदाधिकारियों के साथ नवाब सिंह, सी बी सिंह, सी पी सरोज, बेचन सिंह, संतलाल निर्मल, डाक्टर अनिल सरोज, शिवप्रसाद मौर्य आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।