Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ
02/11/2023
 *इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई  एकता उपाध्याय*
 *समाज में सबको सम्मान से जीने का हक है : हाजी जलालुद्दीन कादरी*
*दुनिया का सबसे बड़ा धर्म केवल इंसानियत है : मोहम्मद आकिब अंसारी*
          *गोरखपुर* रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट ने समाज में हर तबके के लिए जाति, धर्म, लिंग, आदि किसी भी तरह का भेदभाव किए बिना समाज में उत्तम काम करने की ठानी है, इसी कड़ी में समाज में उत्तम मुकाम हासिल करने वाली बड़ी बहन, प्रधानमंत्री आवास योजना मानबेला की अध्यक्ष ट्रांसजेंडर एकता उपाध्याय जी को हर तबके में उत्तम काम करने के लिए इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर रज़ा यूनियन बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एहसान अहमद ने कहा कि हम लोग कोई भी काम समाज के हर समुदायों के साथ करेंगे, हमारा अहम काम शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद होगी। रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा कि समाज में सबको सम्मान से जीने का अधिकार है,  चाहे वह किसी भी जाति, धर्म,  संप्रदाय या लिंग का हो। रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि  दुनिया के सबसे बड़ा धर्म केवल इंसानियत है।   कार्यक्रम के अंत में सम्मान देने के लिए रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट को एकता उपाध्याय जी ने शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मकसूद अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अहमद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शफीक अहमद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राज शेख, मौलाना अल्ताफ, सीमा परवीन, निदा फात्मा, नसीम अशरफ, नुरुल हुदा, आयान अहमद निज़ामी आदि लोगों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।