Skip to main content

Dlightnews

 कालपी कोतवाली में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं - शिव कुमार 



दैनिक  ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले आने वाले दीपावली,भाई दूज ,गोवर्धन पूजा, जैसे महत्वपूर्ण त्योहार को देखते हुए आज कालपी कोतवाली में बुधवार को शाम 3:00 बजे क्षेत्राधिकारी कालपी डा.देवेंद्र पचौरी की अध्यक्षता तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। पीस कमेटी की बैठक का कुशल संचालन अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ के द्वारा किया गया। बैठक में नगर के संभ्रांत व्यक्ति तथा व्यापारीगण उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी कालपी देवेंद्र पचौरी ने  नगर की  जनता को दीपावली पर्व पर आपसी भाईचारे के साथ सादगी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की । और बताया त्यौहार मिलजुल कर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि दीपावली प्रकाशमयी ,खुशी प्यार और शांति का पर्व है। पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है।प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी । जो भी व्यक्ति जुआ, शराब पीकर, शांति भंग कर आराजकत फैलाने का कार्य करता है तो उस पर एनएसए एवम गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में कार्यवाही की जाएंगी। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ ने बैठक में मौजूद आतिशबाजी की दुकान लगने वालो कुछ सख्त हिदायत देते हुए कहा की अधिक मात्रा में अबैध विस्फोटक पदार्थ एक जगह न रखा जाए।  जिसको जितनी बारूद रखने का लाइसेंस मिला है वह उतनी ही आतिशबाजी का सामान रख सकता है। पुलिस की ओर से आतिशबाजी वाली दुकानों के समक्ष फायर ब्रिगेड की गाड़ी 24 घंटे मौजुद रहेगी। दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ वाली वस्तुएं कतई न रखी जाए । वरना इसके बावजूद  कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी दुकानदार की होगी। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर ने नगर में शांति सौहार्द बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे का त्यौहार है । नगर वासी से बड़ी सादगी के साथ मनाएं । यदि पुलिस संबंधी कोई बात होती है तो बेहीचिक तुरंत कालपी कोतवाली को सूचित करें। कालपी पुलिस 24 घंटा आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार राठौर ,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ, उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव ,उप निरीक्षक चेतराम बुंदेला,उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,शिव बालक सिंह यादव ,सुरेश चंद्र वर्मा ,रविंद्र गुप्ता ,मुन्ना चौधरी, राकेश पुरवार, दीप चंद सैनी,हरिश्चंद्र बापू,दीपक शर्मा, नीलाभ शुक्ला, रोहिणी शर्मा, सलीम अंसारी सतीश द्विवेदी , अमित कुमार यादव,रेहान राजा,सुनील कुमार सफाई निरीक्षक नगर पालिका, राजकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे!

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।