Skip to main content

DlightNews

*जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय का फरमान नशीली दवाओं की बिक्री पर कसें शिकंजा* 

 *दैनिक ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/लालता प्रसाद*

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारको काॅरडिनेशन सेन्टर(एनसीओआरडी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें जिलाधिकारी ने बिन्दुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नार्कोटिक्स पदार्थो की तस्करी एवं उनके दुरूपयोग व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु जनपद में औषधि  निरीक्षक, क्षेत्रीय निदेशक, नार्काेटिक्स एवं आबकारी विभाग द्वारा आपसी सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होने  औषधि की दुकानों पर प्रतिबंधित दवाओं की डाॅक्टर के प्रिसक्रिप्शन पर ही बिक्री करने एवं जनपद में स्थित सभी कैमिस्टों को फोन/व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर प्रतिबंधित दवाओं के भण्डारण एवं बिक्री संबंधी सूचना तन्त्र को  विकसित करने  तथा इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज एवं विद्यालयों के पास स्थित कैमिस्ट की दुकानों को नियमित रूप से चैक करने केभी  निर्देश दिए. मादक  पदार्थो की तस्करी, परिवहन, बिक्री, भण्डारण पर नियन्त्रण हेतु एस0जी0एस0टी0, सी0जी0एस0टी0, पुलिस एवं आबकारी विभाग एवं अन्य विभाग जिनके द्वारा प्रवर्तन कार्य किया जाता है को आपसी सम्पर्क, समन्वय कर रोड चेकिंग करने के लिए कहा । उन्होने निर्देशित किया कि नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो अफीम, भांग, गांजा आदि नशीले पदार्थो की खेती/उत्पादन को ले कर
 कृषि अधिकारी से चर्चा कर  इसे चिन्हित कराएं , अफीम, भांग, गांजा की अवैध खेती करने वाले क्षेत्रों में एन0डी0पी0एस0 एक्ट की जानकारी व इसके हानिकारक प्रभावों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में नशामुक्ति केंद्र  स्थापित किया जाए.साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी समय समय पर नशामुक्ति समिति के साथ बैठक करना सुनिश्चित करे।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0डी0 शर्मा, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह आबकारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।