Skip to main content

जालौन में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर सास- दमाद की हुई मौत

 जालौन में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर सास- दमाद की हुई मौत

किनारे खड़े मां-बेटी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं



दैनिक  ब्यूरो, जालौन- वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद


 उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सास और दामाद की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे खड़े मां-बेटी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले औरैया-जालौन स्टेट हाइवे स्थित ग्राम मदनेपुर के पास की है। जहां कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदनेपुर के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद (38) पुत्र बाबूराम अपनी सास रामजानकी (60) पत्नी काशीराम निवासी गोरा भूपका थाना गोहन को बाइक से बैठाकर गांव से निकले थे। रास्ते में एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार सास और दामाद उछलकर सड़क पर गिर गए। सड़क किनारे खड़ी अंजली (30) पत्नी जीतू निवासी पर्वतपुरा जालौन और उसकी 5 साल की बेटी संजना भी इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद कार सवार नीचे उतरा और उसने सड़क पर घायल पड़े सास दामाद और मां बेटी को राहगीरों की मदद से अपनी कार से कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां राजेंद्र और राम जानकी को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल मां बेटी की हालत नाजुक होने पर तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को इस बारे में अवगत कराया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।