Skip to main content

जीवन में हर दिन उमंग और ताजगी से जिए >> शिवानी बहन

 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट



जीवन में हर दिन उमंग और ताजगी से जिए  >> शिवानी बहन


बीती बातों को भूल जाएं और हर दिन को एक नए उमंग और ताजगी के साथ जिए । पुराने संस्कार छोड़ने होगें, पुरानी सोच छोड़नी होगी, रिश्तों में लगी पुरानी गांठें खोलनी होंगी। तभी हमें खुशियां प्राप्त होंगी।

उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था बरेली द्वारा आयोजित  "जिन्दगी बने खुशहाल" कार्यक्रम में व्यक्त किए। ये कार्यक्रम विशप मंडल इन्टर कॉलेज ग्राउन्ड में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा सुबह का समय मन में positive energy भरने का होता है, प्रात: उठते ही मन ही मन में परमात्मा का शुक्रिया करें, अपने लिए परमात्मा से शक्तियां लेकर खुद को सकारात्मकता और उमंग उत्साह से भरें, ये positive energy सारे दिन की हर परिस्थिति में आपको स्टेबल रखने में मददगार होती है

हमे जीवन में किसी से कुछ नहीं चाहिए बस सभी को दुआएं और सम्मान देने वाली आत्मा बनना है। सदैव अच्छा सोचे, सबके कल्याण का सोचे, जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय तैयार रहना है।

अपने मन को शिकायत की आदत से शुक्रिया की तरफ ले जाइए। अपने तन और मन का शुक्रिया अदा करें,अपने परिवार के सदस्यों का, सम्पर्क में आने वाले लोगों का, प्रकृति का शुक्रिया अदा करें।

प्रतिदिन संकल्प करे कि मैं शक्तिशाली आत्मा हूं, कोई भी परिस्थिति या व्यक्ति का व्यवहार मुझे हिला नही सकता, दिन भर ये दोहराते रहे कि मैं हमेशा खुश हूं, मेरा रिमोट कंट्रोल मेरे हाथ में है। कोई भी परिस्थिति आए मैं शांत रहूंगा, परमात्मा मेरे साथ है। परमात्मा का आशीर्वाद मेरे एवं मेरे परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच है और मेरी नौकरी, मेरा व्यापार, मेरी दुकान, मेरा घर सब सुरक्षित है।

उन्होंने जीवन को खुशहाल बनाने के कई तरीके बताए, सब कुछ करते हुऐ हमारी खुशी गायब नही होनी चाहिए अगर मन की स्थिति ठीक रहे ,हम गुस्सा नहीं करेंगे, परेशान नहीं होंगे, कोई ज्यादा बोलेगा तो शांत रहेंगे। हमें हर हाल में खुश रहना है हमें औरों को खुशी देनी है तो हमारे पास खुशी होनी चाहिए तभी हम दे पायेंगे। मोबाइल के लिए उन्होंने कहा कि ये हमारे समय का नाश कर रहा है, सुबह सुबह उठ कर हम मोबाइल का चेहरा देखते हैं, अब सुबह सुबह सबसे पहले परमात्मा का ज्ञान सुने, जो सुनेंगे, पढेंगे, देखेंगे तो हम वैसा बनेंगे। 


इसके पहले कार्यक्रम का प्रारम्भ सभी  अतिथियों, दीदियों द्वारा दीप प्रज्वल्लन द्वारा किया गया।लखनऊ से पधारी राधा दीदी ने शिवानी बहन का  विस्तृत परिचय कराया। पार्वती दीदी ने सभी अतिथियों का, गणमान्य आगुंतकों का स्वागत किया। 

इस अवसर पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाई बहनों एवं बच्चों द्वारा बहुत सुन्दर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर 8000 से ज्यादा संख्या में शहर के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति,  तमाम गणमान्य नागरिक विशेष रूप से बरेली के मेयर श्री उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, पंकज आनंद, संजय आनंद, ANA मैनेजमेंट कॉलेज,  SLMG GROUP के चेयरमैन श्री लधानी जी,DR. राजीव गोयल प्रेसिडेंट IMA, बरेली, मुदित जी दैनिक जागरण, अतुल जी, अमर उजाला आदि एवं संस्था से जुड़े बरेली और आस पास के क्षेत्र से बडी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहे। बीबी

कार्यक्रम का सफल संचालन राधा दीदी द्वारा किया गया।

अंत में पार्वती दीदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...