Skip to main content
कानपुर देहात के रनियां में इटावा हाईवे से सटे खानचंद्रपुर गांव में ऊंचे भवन गांव की संपन्नता का अहसास कराते हैं। गांव तक पक्की सड़क, फैक्ट्रियों का जाल, अच्छे स्कूल व विद्युत सबस्टेशन, सब कुछ है इस गांव में। मगर, इन सब पर भारी है यहां के लोगों को विरासत में मिली बीमारी। हवा में जहरीला धुआं व भूगर्भ से निकलता क्रोमियम युक्त पानी पीढि़यां तबाह कर रहा है। भले ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने छह फैक्ट्रियों को दोषी मानते हुए उन पर 280 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है लेकिन यहां के ग्रामीणों ने जो खोया उसे वापस नहीं किया जा सकता है।

फैक्ट्रियों से निकले केमिकलयुक्त पानी को रिवर्स बोरिग कर धरती के अंदर डाला जाता रहा है। साथ ही नाले में भी बहाया जाता रहा। इस तरह खेत तो बर्बाद हुए ही, लोगों की जिंदगी भी तबाह हो गई। 40 साल से अधिक समय से ग्रामीण चेहरे पर झुर्रियां, पीले और बदरंग दांत की समस्या से जूझ रहे हैं। फैक्ट्रियां लगने से पहले तक कुओं का पानी आज जैसा नहीं था। कुछ उद्यमियों ने ग्रामीणों को रोजगार का सब्जबाग दिखा आसपास गांवों में बीमारियों का ढेर लगा दिया।

हैंडपंपों का पीला पानी पीने से पैदा हो जाती खुजली

70 वर्षीय नन्हीं देवी कहती हैं, गांव का पानी इतना खराब है कि पीते ही शरीर में खुजली होने लगती है। शरीर पर दाने पड़ जाते हैं। 30 साल पहले तक पानी सही था, तब खेती भी ठीक होती थी। इसी तरह 50 वर्षीय उर्मिला बताती हैं, गांव में स्कूल, सड़क सब कुछ है लेकिन हैंडपंपों का पीला पानी श्राप बना हुआ है।

घर-घर मिल जाएंगे पीड़ित

45 वर्षीय उमा देवी के दोनों हाथों में दाने उभर आए हैं, खुजली भी होती है। बुधाना का भी यही हाल है। गांव की नन्हकी, सुशीला व रीता आदि के दांत पीले और खुरदुरे हो गए हैं। क्रोमियमयुक्त पानी पीने की विवशता

जमीन से मिले मुआवजे से ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप लगवा कर मुसीबतें कम करने की कोशिश की। इसके बाद भी कुछ आबादी मजबूरीवश अभी भी क्रोमियमयुक्त पानी पीने को विवश है।

----------- क्रोमियमयुक्त पानी पीने से चर्म रोग, एलर्जी, डायरिया, किडनी, लीवर व कैंसर आदि बीमारी की आशंका बनी रहती है।

अबधेश कुमार जिला रिपोर्टर कानपुर महानगर की रिपोर्ट।
डॉ. वीपी सिंह, एसीएमओ कानपुर देहात

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।