Skip to main content
थानाक्षेत्र मानधाता के ग्राम उसरापुर के मंजीत पटेल हत्याकाण्ड के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

            दिनांक 19.11.2019 को थानाक्षेत्र मानधाता के ग्राम उसरापुर में रास्ते के विवाद को लेकर आरोपीगण द्वारा लाठी-डण्डों से मारपीट कर एक युवक मंजीत पटेल की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर की तहरीर मु0अ0सं0 248/19 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

              पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मानधाता को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थाना मानधाता के उ0नि0 इन्द्रेश कुमार मह हमराह द्वारा कल दिनांक 22.11.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को थानाक्षेत्र मानधाता के बेलखरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्तों के निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डण्डें भी बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. रामआसरे गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता नि0 उसरापुर थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।
02. अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र गुप्ता नि0  उसरापुर थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।
03. शिवम उर्फ आदर्श गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता नि0 उसरापुर थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।

गिरफ्तारी का स्थान:-  बेलखरी पुलिया थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम-  उ0नि0 इन्द्रेश कुमार, उ0नि0 वजीउल्लाह खान, आरक्षी आनन्द कुमार यादव व आरक्षी नारायण निषाद थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।