Skip to main content
उन्नाव प्रकरण पर प्रियंका का Tweet, मुख्यमंत्री योगी के लिए कही ये बात
Mon, 18 Nov 2019
कानपुर शहर के गंगा बैराज से सटे उन्नाव की ट्रांस गंगा सिटी प्रकरण अब राजनीतिक रंग पकड़ रहा है और शायद अब कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है। दो दिन से किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करके प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

जानिए क्या है मामला

कानपुर शहर के गंगा बैराज से सटे उन्नाव क्षेत्र में ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे को लेकर किसान आंदोलित हैं। तीन बार मुआवजा बढऩे के बाद किसान नई दर से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों से बैठक के बाद यीपीसीडा के अधिकारी शनिवार को साइट ऑफिस पर मजदूरों को लेकर भूमि पर कब्जा लेने गए थे। इस बीच आक्रोशित किसानों ने उपद्रव करते हुए पथराव कर दिया था तो पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया था। इसमें एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष किसान भी जख्मी हुए थे। दूसरे दिन रविवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से खड़ी फसल उजाडऩी शुरू की गई थी तो किसानो चोरी छिपे विद्युत सबस्टेशन के बाहर पड़े पाइपों में आग लगा दी थी। अभी तक किसानों और प्रशासन के बीच का टकराव शांत नहीं हुआ है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट में कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करके कहा है- उप्र के सीएम क्या केवल किसानों पर लच्छेदार भाषण ही दे पाते हैं? क्योंकि भाजपा सरकार में किसानों का अपमान ही होता रहता है। उन्नाव में जमीन का मुआवज़ा मांग रहे किसानों की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी, महिला किसानों को भी पीटा गया। किसानों की जमीन ली है तो मुआवजा तो देना ही होगा।
अबधेश कुमार जिला रिपोर्टर कानपुर महानगर की खास रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।